{"_id":"68c8555deafef39e690b7cc7","slug":"the-situation-in-nepal-is-improving-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144727-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल की हालत में हो रहा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल की हालत में हो रहा सुधार
Mon, 15 Sep 2025 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी नेपाल के कृष्णानगर मार्केट में दुकान खुलने के साथ चहल पहल। संवाद
ढेबरूआ। नेपाल की हालत में तेजी ये सुधार हो रहा है। हिंसा के बाद नेपाल में प्रधानमंत्री सुशील कार्की के शपथ लेने के बाद यातायात, कारोबार सहित अन्य सुविधाएं संचालित हो गई हैं। अब सभी दुकानें खुल रही हैं। लोग अपने घरों से निकलकर रोजमर्रा के समान खरीद रहे हैं। भारतीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां अभी भी एलर्ट मोड़ पर हैं।
बता दें कि सात दिन पहले भ्रष्टाचार व सोशल साइड एप बंद होने को लेकर नेपाल में हिंसा हुई थी। हिंसा में नेपाल पूरी तरह जल उठा था। जिसकी वजह से करोड़ों रुपये का कारोबार चौपट हो गए थे। सरकारी भवन, गैर सरकारी भवनों सहित अरबों की संपत्ति तबाह होने के बाद वहां की सरकार गिर गई।
उसके बाद सेना ने जब मोर्चा संभाला तब हालत काबू में हुआ। शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री का शपथ सुशीला कार्की ने ग्रहण किया। उसके बाद नेपाल की हालत में सुधार होने लगी। सोमवार को बढ़नी से सटे नेपाल के कृष्णानगर बाजार काफी रौनक देखी गई। हिंसा, कर्फ्यू और बंदिशों के कारण बीते दिनों कृष्णानगर की आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह से प्रभावित हो गई थीं। दुकानदारों के साथ ही छोटे व्यापारी भी नुकसान को लेकर चिंतित थे।
विज्ञापन
लेकिन जैसे ही प्रशासन ने स्थिति सामान्य घोषित की और प्रतिबंधों को हटाया तो लोगो के चेहरे खिल गए। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई। भारत-नेपाल सीमा पर व्यापारिक गतिविधियां धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही हैं। बाजार में रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी करने वालों की भीड़ देखी गई। स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस लेते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में कारोबार पहले की तरह सक्रिय हो जाएगा। वहीं, खुनुवां, अलीगढ़वा और ककरहवा बाॅर्डर पर भी आवागमन जारी रहा। स्थिति सामान्य देखने को मिली। बाजार खुले हुए थे। बाॅर्डर पर चहल बनी हुई है।