{"_id":"6217cdcb0354c73d7052de3a","slug":"the-scope-of-rtpcr-test-will-increase-in-bio-safety-lab-2-siddharthnagar-news-gkp4280438187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायो सेफ्टी लैब दो में आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायो सेफ्टी लैब दो में आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बायो सेफ्टी लैब दो में आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ेगा
- जोगिया सीएचसी के बायोसेफ्टी लैब में अब 200 की जगह 500 जांच होगी प्रतिदिन
- जिले की लैब में जांच संख्या बढ़ने से लोगों को मिलेगी राहत
सिद्धार्थनगर। जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बायो सेफ्टी लैब दो में हो रही कोरोना की रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) जांच की क्षमता बढ़ाने की तैयारी है। लैब में प्रतिदिन 200 की जगह अब 500 जांच की जाएगी। जांच की संख्या बढ़ाने की योजना स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है। जिले के लैब में जांच संख्या बढ़ने से स्थानीय लोगों को समय से रिपोर्ट प्राप्त करने में काफी राहत मिलेगी।
कोरोना की पहली लहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने व जांच रिपोर्ट में देरी को देखते हुए शासन के दिशा-निर्देश पर जिले में बीएसएल दो (बायो सेफ्टी लैब स्थापित) किया गया था। दूसरी लहर शुरू होने से पहले स्थापित किए गए लैब में अब तक प्रतिदिन 200 लोगों के सैंपल की जांच हो रही है। शासन ने लैब में प्रतिदिन 500 आरटीपीसीआर जांच का दिशा-निर्देश दिया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लैब में आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। हफ्ते भर में लैब में जांच बढ़ा दी जाएगी। जांच बढ़ने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। जिले में प्रतिदिन लगभग एक हजार से अधिक आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें दो सौ जोगिया सीएचसी व आठ सौ लखनऊ लैब भेज कर जांच कराई जा रही है।
जोगिया लैब में होने वाली जांच की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मिल रही है, लेकिन लखनऊ लैब में अन्य जिलों से भी सैंपल आने के चलते रिपोर्ट में दो से तीन दिन का समय लग जा रहा है। जांच रिपोर्ट में देरी से संभावित मरीज को दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
24 घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
जोगिया लैब में होने वाली जांच की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मिल रही है। 200 से बढ़ाकर 500 की संख्या में जांच करने के बाद भी जांच रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मिल जाएगी। इसके लिए विभाग ने पर्याप्त कर्मियों की तैनाती की है।
ये कर्मी दे रहे सेवा
बीएसएल लैब में दो नान मेडिकल साइंटिस्ट, तीन लैब टेक्निशियन एलटी, दो लैब अटेंडेंट एलए व एक कम्प्यूटर ऑपरेटर जांच में अपना योगदान दे रहे हैं। इस लैब में शासन से सृजित पद के अनुसार कर्मचारी कार्यरत हैं।
बीएसएल दो में अभी तक 200 लोगों की जांच प्रतिदिन होती है। शासन से मिले दिशा-निर्देश के बाद यह संख्या बढ़ाकर 500 की गई है। सप्ताह भर में बढ़ी संख्या के अनुसार जांच होगी और लोगों को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
डॉ. मनोज चौधरी, नोडल अधिकारी बीएसएल दो