{"_id":"6aff46cb3c248861940cdc39","slug":"increase-farmers-income-by-adopting-natural-farming-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1010-168422-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्राकृतिक खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्राकृतिक खेती अपनाकर बढ़ाएं किसानों की आय
विज्ञापन
बांसी। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना की ओर से बृहस्पतिवार को सरांव गांव में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद की परियोजना के तहत हुआ।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार देहाती ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण प्रभावित हो रहे हैं। प्राकृतिक खेती अपनाने से लागत कम होगी और किसानों की शुद्ध आय बढ़ेगी।
पशुपालन वैज्ञानिक सुनील सिंह ने देशी गाय के महत्व के साथ जीवामृत, घनजीवामृत और निमास्त्र बनाने तथा उनके प्रयोग की विधि बताई। प्रशिक्षण में अमर चौधरी, शिवा, अनिल कुमार, सुजीत, रामप्रसाद और रामनरेश ने प्रतिभाग किया। संवाद