{"_id":"58dd39264f1c1b360763deb8","slug":"the-sand-sand-of-illegal-sand-mining-was-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन का बालू पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन का बालू पकड़ा गया
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाने में खड़ी बालू लदी ट्राॅली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के रतनपुर चौराहे से बुधवार देर रात गश्त कर रहे सीओ इटवा ने अवैध बालू खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस ने कार्रवाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। सीओ इटवा दीप नारायण त्रिपाठी रात को गश्त कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदे अवैध खनन का बालू पकड़ा। चालक से कागजात मांगे तो वह कोई वैध कागज नहीं दिखा सका। ट्रैक्टर ट्रॉली को मय बालू थाने के सुपुर्द कर कार्यवाई का निर्देश दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलानंद उपाध्याय ने कार्रवाई कर सीज कर रिपोर्ट एसडीएम इटवा को भेज दिया। ज्ञात हो कि क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर है।
पिछले दिनों खनन विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के मधवापुर से तीन ट्राली अवैध खनन का मिट्टी पकड़ कर कार्रवाई किया था। सीओ इटवा ने थाना क्षेत्र से गस्त के दौरान चार ट्राली अवैध खनन का मिट्टी पकड़ कर कार्रवाई किया था। इस संबंध में सीओ इटवा दीप नारायण तिवारी ने कहा कि अवैध खनन में लिप्त लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।