Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Construction of bridge over Kuda River halted following NMCG notice

Siddharthnagar News: एनएमसीजी के नोटिस के बाद कूड़ा नदी पर पुल के निर्माण पर रोक

Mon, 23 Nov 2026 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Construction of bridge over Kuda River halted following NMCG notice
- राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन से एनओसी लिए बिना कराया जा रहा था उसका बाजार बाईपास के लिए पुल का निर्माण
विज्ञापन

- जिला गंगा समिति के नोटिस के बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्यदायी संस्था को दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। उसका बाईपास के लिए कूड़ा नदी पर कराए जा रहे पुल के निर्माण पर पीडब्ल्यूडी ने रोक लगा दी है। एनएमसीजी से एनओसी लिए बिना बाढ़ क्षेत्र में सड़क और कूड़ा नदी पर पुल निर्माण कराने पर जिला गंगा समिति ने पीडब्ल्यूडी को नोटिस दिया था। जांच में नदी में मलबा डाले जाने की पुष्टि हुई जिससे नदी का प्रवाह बाधित होने की आशंका जताई गई है।
एनएच-730 पर करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से उसका बाजार से शोहरतगढ़ तक 32 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें उसका बाजार में बन रहे 8.5 किलोमीटर लंबे बाईपास का करीब 400 मीटर हिस्सा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बांध और बूढ़ी राप्ती नदी के बीच से गुजर रहा है। बाईपास के लिए कूड़ा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा था।
विज्ञापन

जिला गंगा समिति के निरीक्षण में पुल निर्माण स्थल के पास कूड़ा नदी में भारी मात्रा में मलबा पड़ा मिला। इससे नदी का प्रवाह बाधित होने की आशंका जताई गई। वहीं, बाढ़ क्षेत्र में बाईपास सड़क के निर्माण से बूढ़ी राप्ती नदी के पारिस्थितिकी तंत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव की आशंका जताई गई। एनओसी के प्रावधानों की अनदेखी की पुष्टि के बाद पीडब्ल्यूडी को नोटिस जारी किया गया। अब पीडब्ल्यूडी ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर कहा है कि एनओसी लेने के बाद ही पुल का निर्माण कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के लिए एनओसी अनिवार्य
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) की अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार गंगा और उसकी सहायक नदियों के तट तथा सक्रिय बाढ़ क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। नदी के प्रवाह को प्रभावित किए बिना पुल, संपर्क मार्ग और घाट बनाने के लिए भी अनुमति लेनी होती है। जिले में नदियों और प्राकृतिक नालों के किनारे तथा बाढ़ क्षेत्र में निर्माण के संबंध में डीएम की ओर से पहले भी सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए थे। इसमें स्पष्ट किया गया था कि संबंधित परियोजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और आवश्यक एनओसी के बाद ही भुगतान होगा।
जमुआर के बाढ़ क्षेत्र में भी तेजी से हो रहा निर्माण
शहर के बीच से गुजरने वाले प्राकृतिक नाले जमुआर के जलभराव वाले क्षेत्रों में भी निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। भीमापार, पुराने नौगढ़ पुल और पिठनी पुल के पास निचले क्षेत्रों में प्लॉटिंग के साथ नए भवन बनाए जा रहे हैं। जमुआर के बाढ़ क्षेत्र में आवासीय और व्यावसायिक भवनों के अलावा स्कूल और दुकानें भी बन चुकी हैं। इसी तरह बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र में राप्ती नदी के किनारे तथा उसका क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती और कूड़ा नदी के आसपास भवनों का निर्माण हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदियों और प्राकृतिक नालों के किनारे निर्माण कराए गए हैं।

गंगा और उसकी सहायक नदियों के पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित नियमों के तहत निर्माण कार्यों के लिए एनएमसीजी की अनुमति जरूरी है। कूड़ा नदी पर पुल और बाढ़ क्षेत्र में सड़क निर्माण के मामले में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को नोटिस दिया गया है। साथ ही निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए गए हैं।
- पंकज त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी, जिला गंगा समिति

अनुबंध की शर्तों के अनुसार आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त करना कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी है। संस्था को एनएमसीजी से एनओसी और अनुमोदन लेने का निर्देश दिया गया था जो अब तक लंबित है। अब एनओसी मिलने तक कूड़ा नदी पर पुल के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। निर्देशों के उल्लंघन पर कार्यदायी संस्था पर कार्रवाई होगी।

- आरके वर्मा, एनएच के अधिशासी अभियंता

विभाग और कार्यदायी संस्था को नियमानुसार एनओसी प्राप्त करना होगा। गंगा और उसकी सहायक नदियों से संबंधित अधिसूचना के प्रावधानों का अनुपालन अनिवार्य है। बिना जरूरी अनुमति के निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। संबंधित अधिकारियों को नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- गौरव सिंह सोगरवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed