Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Better coordination between the Bar and the Bench will ensure swift justice for litigants

Siddharthnagar News: बार-बेंच के बेहतर समन्वय से वादकारियों को मिलेगा त्वरित न्याय

Mon, 23 Nov 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Better coordination between the Bar and the Bench will ensure swift justice for litigants
- नवागत तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ की बैठक, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
विज्ञापन


डुमरियागंज। नवागत तहसीलदार अभिषेक कुमार और नायब तहसीलदार प्रेम नारायण ने सोमवार को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक की। इसमें बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर न्यायिक कार्यों को सुचारु बनाने और अधिवक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।
तहसीलदार अभिषेक कुमार ने कहा कि वादकारियों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए बार और बेंच के बीच आपसी सहयोग और बेहतर तालमेल जरूरी है। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का भरोसा दिलाया और न्यायिक कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार प्रेम नारायण ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के लिए अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच समन्वय जरूरी है। वादकारियों के हितों को सर्वोपरि रखकर सभी को मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिवक्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक, मोहम्मद हुसैन, रमापति सिंह, शक्ति प्रकाश अग्रहरि, शैलेंद्र रावत, राजेश दुबे, श्रीकांत श्रीवास्तव, विनोद द्विवेदी, राहुल सिंह, सरस श्रीवास्तव, सुभाष विश्वकर्मा, राजीव अग्रहरि, रंजीत, रत्नेश, प्रवीण, अभय, पवन, अमित और सोनू सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed