{"_id":"6a0235c6fef652f61d0ecee6","slug":"the-route-of-traffic-will-be-easy-in-the-flood-affected-area-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-157990-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाढ़ प्रभावित इलाके में आवागमन का मार्ग होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाढ़ प्रभावित इलाके में आवागमन का मार्ग होगा सुगम
Tue, 12 May 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
ककरही टड़िया गायघाट जर्जर सड़क का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। साढ़े तीन करोड़ की लागत से जोगिया और उसका ब्लॉक में दो नई सड़कों का निर्माण होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इससे जहां कछार क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों की 50 हजार से अधिक आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा होगी। वहीं, इन गांवों की जिला मुख्यालय, तहसील व ब्लॉक कार्यालयों से कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। साथ ही बाढ़ आपदा के दौरान प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में भी सहूलियत रहेगी।
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की सड़क ककरही-टड़ियां से ताल भिलौना होते हुए खजुरडाड संपर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ पांच लाख 86 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हरनी, टड़िया, इटौवा, डुमरिया, फतेपुर, खजुरडाड़ समेत कई गांवों के लोगों को आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी। इसके निर्माण से पिछले चार वर्ष से बदहाल सड़क से आवागमन कर रहे कछार क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, पूर्वांचल विकास निधि से उसका ब्लॉक क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक लागत से चुरिहारी से कुआहाटा तक संपर्क मार्ग के निर्माण से इस क्षेत्र के कई गांव के लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में यहां के लोग बदहाल सड़क से आवागमन करने के दौरान दुश्वारियां झेल रहे हैं।
-
जर्जर सड़क के निर्माण से मिलेगी राहत
उसका ब्लॉक में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से ग्राम चुरिहारी से कुआहाटा तक तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा। पिछले आठ वर्ष से इस जर्जर सड़क के चलते क्षेत्र के कुआहाटा, मंझरिया, महदेवा बुजुर्ग और छितरापार गांव के लोग प्रतिदिन आवागमन में सांसत झेलते रहे हैं। सड़क में बने गड्ढों से गुजरने के कारण यहां के कई बाइक सवार राहगीरों को कमर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी के दर्द की बीमारी हो गई। मंझरिया निवासी तिलकराज और कुआहाटा निवासी वीरेंद्र यादव का कहना है कि सड़क निर्माण से दुश्वारियां समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
-
सड़क निर्माण से बढ़ जाएगी कछार से कनेक्टिवटी
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र में ककरही टड़ियां से ताल भिलौना होते हुए खजुरडाड़ संपर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य से इस कछार क्षेत्र के कई गांवों की जिला मुख्यालय, तहसील व ब्लॉक कार्यालय से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। अब तक इस क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों के लोगों को जर्जर सड़क से होकर जिला मुख्यालय, नौगढ़ तहसील और जोगिया ब्लॉक व थाने पर आना पड़ता है। वहीं, बीमार होने पर लोगों को इलाज के लिए भी आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। क्षेत्र के कमलेश लोधी, गोपाल, सुखराम लोधी व रामकेश का कहना है कि इस सड़क निर्माण से आवागमन में बहुत सहूलियत मिलेगी।
--
सड़क में बने गड्ढों की तत्काल कराएं मरम्मत : डीएम
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ककरही-टड़िया-गायघाट सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान वर्ष 2023-24 में बने ककरही टड़िया गायघाट सड़क मार्ग शुरुआती हिस्से की सड़क में जगह-जगह गड्ढे पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गड्ढों की पैचिंग कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मरम्मत कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर उपस्थित रहे।