फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The road to Nepal will be smooth, there will be no traffic jam in Barhdni

Siddharthnagar News: नेपाल की राह होगी सुगम, बढ़नी में नहीं लगेगा जाम

Wed, 30 Jul 2025 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The road to Nepal will be smooth, there will be no traffic jam in Barhdni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़नी में फोरलेन बाईपास के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पहले चरण में तीन गांवों के सौ किसानों से 4.8 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित धनराशि 15 करोड़ में 12 करोड़ आवंटित हो चुकी है। दूसरे चरण में फ्लाईओवर निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये से दो गांवों के किसानों से तीन हेक्टेयर से अधिक भूमि अधिग्रहीत की जानी है।
विज्ञापन

ढाई किमी लंबे बाईपास व फ्लाईओवर के निर्माण से बढ़नी में नेपाल सीमा से अन्य स्थानों के लिए आवागमन दुरुस्त होगा, साथ ही कस्बे में जाम से मुक्ति मिलेगी। बढ़नी कस्बे में मुडिला देहात से राप्ती मुख्य नहर होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कस्टम कार्यालय के गेट तक बाईपास का निर्माण होना है। इसके तहत 143 करोड़ रुपये से 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर और 1700 मीटर लंबा बाईपास बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 35 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वारा 1700 मीटर लंबा बाईपास बनना है। इसमें 15 करोड़ रुपये से भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। वहीं सेतु निगम की ओर से 108 करोड़ रुपये से 800 मीटर फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाना है। इसमें 20 करोड़ रुपये से भूमि अधिग्रहण किया जाना है।
पहले चरण में बाईपास सड़क निर्माण के लिए मुड़िला देहात, धनौरा बुजुर्ग व मुड़िला शहरी समेत तीन गांव के किसानों से भूमि अधिग्रहण के लिए डीएम डॉ. राजागणपति आर. की ओर से नोटिस दिया गया है। इसमें किसानों को इस संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति होने पर 10 दिन के अंदर शिकायत दर्ज करानी होगी।

बाईपास निर्माण के तहत रेल लाइन क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर के बनने से कस्बावासियों समेत बाहरी वाहन चालकों को सुविधा होगी।
जिले की दूसरी फोरलेन सड़क होगी : जिले में सबसे पहले दो किमी से अधिक अशोक मार्ग पर फोरलेन एनएच का निर्माण हो रहा है। इसके बाद बढ़नी में फोरलेन बाईपास का निर्माण हो रहा है। यहां ढाई किमी लंबे बाईपास का निर्माण हो रहा है, जिसकी चौड़ाई 30 मीटर होगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में वाहनों का आवागमन बढ़ने से किसी प्रकार की दिक्कत न हो और सहूलियत रहेगी। बाईपास व फ्लाइओवर निर्माण के लिए कुल आठ हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed