फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The purpose of the library is to help border children in their education.

Siddharthnagar News: सीमावर्ती बच्चों की पढ़ाई में मदद करना है पुस्तकालय का उद्देश्य

Sat, 17 Feb 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 17 Feb 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The purpose of the library is to help border children in their education.
तुलसियापुर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से सीमा चौकी चरिगवां के तहत पंचायत भवन चरिगवां व सीमा चौकी कोटिया के तहत पंचायत भवन पिपरा में पुस्तकालय का उद्घाटन कमांडेंट उज्जल दत्ता ने शुक्रवार को किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एसएसबी केवल देश की सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती है, बल्कि सीमाक्षेत्र के गांवों के लोगों के सांस्कृतिक, सामाजिक व आर्थिक विकास का प्रयास भी करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बनवाने का उद्देश्य शैक्षणिक रूप से पिछड़े इस क्षेत्र में लोगों को पढ़ाई के लिए जागरूक करना है। सीमाई क्षेत्र में बहुत से ऐसे मेघावी विद्यार्थी हैं। जो पर्याप्त मौका व साधन न मिलने के कारण अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर नहीं हो पाते हैं। एसडीएम कर्मेंद्र कुमार ने एसएसबी की इस पहल का स्वागत किया। इस दौरान दशरथ कल्याणी विद्या मंदिर, चरिगवां की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्लान इंडिया के जिला समन्वयक प्रसून शुक्ला, उप कमांडेंट यशवंत कुमार, सहायक सेनानायक अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed