फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The procession was going, the vehicles were dropped off in the middle and sent for election duty

Siddharthnagar News: जा रहे थे बरात, बीच में ही उतार कर गाड़ियां चुनाव ड्यूटी में भेज दीं

Tue, 09 May 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 09 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The procession was going, the vehicles were dropped off in the middle and sent for election duty
गाड़ी से उतारने के बाद शहर के साड़ी तिराहे पर खडे बराती। संवाद
सिद्धार्थनगर। शहर के साड़ी तिराहे पर मंगलवार दोपहर एक बजे तेज धूप और करीब 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में परिवहन विभाग की टीम ने दो बोलेरो से बरातियों को उतार वाहनों को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया। बीच रास्ते फंसे यात्रियों ने काफी गुहार लगाई कि गंतव्य तक पहुंचने के बाद वाहनों को लिया जाए। आरोप है कि अधिकारियों ने एक न सुनी। धूप और गर्मी में फंसे दूल्हे के पिता व अन्य बरातियों को इससे काफी परेशानी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना नोटिस के ही उनके वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया।
विज्ञापन

दूल्हे के पिता आशिक अली एवं छोटे भाई अब्दुल्लाह ने बताया कि बारात मंगलवार को बांसी डिडई से चलकर मोहाना बाजार जानी थी। सभी गाड़ियों पर समीउलाह हमराह कौशर जहां का स्टीकर भी आगे और पीछे लगा हुआ था। दिन में ही निकाह होना था। उन्होंने बहुत गुहार लगाई, लेकिन वाहनों का अधिग्रहण करने वाले अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने दूसरे वाहन की तलाश की कोशिश की, लेकिन डेढ़ घंटे बाद तक उन्हें कोई साधन नहीं मिला। आशिक अली ने आगे बताया कि बरातियों से भारी गाड़ी साड़ी तिराहे पर पहुंची तो वहां पहले से ही एआरटीओ कार्यालय की टीम खड़ी थी। सुरक्षा कर्मी ने गाड़ी रोकी और चालकों को बुलाकर गाड़ी खाली करने और बीएसए ग्राउंड मे खड़ी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लगाया बदसलूकी का आरोप
बरातियों से भरी बोलेरो में बैठे दूल्हे के रिश्तेदार नौशाद मनिहार, शोएब मनिहार, समीउल्लाह मनिहार ने आरोप लगाया कि यातायात के उप निरीक्षक ने उनके और बरातियों से अभद्रता भी की। इससे वे आहत हैं। एआरटीओ टीम की इस कार्रवाई से 25 से 30 लोग परेशान हुए। आशिक अली ने कहा कि निर्वाचन कार्य आवश्यक है, लेकिन परिवहन विभाग एवं यातायात ड्यूटी में लोगों का व्यवहार निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों से बरातियों को उतारने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं बीएसए मैदान में था। ये बात है कि चुनाव ड्यूटी के लिए सुरक्षा कर्मियों के लिए वाहनों की कमी है। वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। बिना रिकॉर्ड देखे नहीं बता सकते कि जिन वाहनों का अधिग्रहण किया गया है, उनके वाहन स्वामियों को नोटिस दिया गया है या नहीं।
- एपी चौब, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed