{"_id":"6692d054904d718af70b0934","slug":"the-problems-of-the-complainants-should-be-resolved-quickly-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120752-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फरियादियों की समस्याओं का शीघ्र हो निस्तारण
Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर, आईजी और डीएम ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कमिश्नर अखिलेश सिंह व आईजी रामकृष्ण भारद्वाज ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का निर्देश दिया। इसी बीच जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने थाने का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना समाधान दिवस में आए फरियादियों की शिकायतों को जिलाधिकारी ने सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया। इस दौरान कुल आठ शिकायत प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 7 राजस्व व एक पुलिस विभाग से संबंधित थे, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित को निर्देशित किया।
डुमरियागंज में शनिवार सुबह 11 बजे पहुंचे जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस, कंप्यूटर रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। समाधान दिवस के बीच कमिश्नर अखिलेश सिंह व आईजी रामकृष्ण भारद्वाज भी डुमरियागंज थाना परिसर पहुंचे और फरियादियों की समस्याओं को सुनकर जिम्मेदारों को जल्द से जल्द निस्तारित कराने का निर्देश दिया। डीएम ने भी फरियादियों की बातों को सुनकर निस्तारण करने के लिए कहा। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, सीओ अखिलेश वर्मा,तहसीलदार संतराज सिंह बघेल, प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, शिवकुमार यादव, विकास सिंह, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, संजय कुमार वरुण, राजेश गौतम, आनंद गौतम आदि मौजूद रहे।