फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The post office and hospital were built but not the road

Siddharthnagar News: डाकखाना व अस्पताल तो बन गए पर रास्ता नहीं

Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The post office and hospital were built but not the road
डाकखाना इटवा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। नगर पंचायत बनने के बाद भी इटवा कस्बे में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पेयजल की आपूर्ति, आवागमन के लिए रास्ते व साफ-सफाई के लिए आज भी कस्बावासी तरस रहे हैं। कस्बे में स्थित डाकखाना व होम्योपैथिक अस्पताल के लिए रास्ता नहीं है, और न ही सांकेतिक बोर्ड ही है, जिसके चलते लोगों को इन केंद्रों तक पहुंचने के लिए भटकना पड़ रहा है।
इटवा कस्बा के नगर पंचायत घोषित होने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि कस्बे में सुविधाएं बढ़ जाएंगी। कस्बे में पेयजल की आपूर्ति, साफ-सफाई, आवागमन का रास्ते व अघोषित विद्युत कटौती से मुक्ति मिल जाएगी, जबकि चार वर्ष बाद भी यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मयस्सर नहीं है, और न ही आवागमन के रास्ते सुलभ हैं।
विज्ञापन

कस्बे में बना होम्योपैथिक अस्पताल व डाकखाना पहुंचने के लिए कोई रास्ता नहीं है, और न ही कोई सांकेतिक बोर्ड ही है। चेयरमैन विकास जायसवाल का कहना है कि शीघ्र ही आवागमन रास्तों का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed