{"_id":"6a3addf08e092b7c2b0af6d7","slug":"the-police-saved-the-family-from-falling-apart-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160233-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिस ने परिवार को टूटने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिस ने परिवार को टूटने से बचाया
Wed, 24 Jun 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के खीरीडीहा गांव में एक दंपती में आपसी विवाद के कारण सालों से पत्नी मायके रह रही थी। पत्नी ने स्थानीय थाने पर पति के खिलाफ तहरीर भी दी थी। दोनों पक्ष अपनी समस्या लेकर थाने पर उपस्थित हुए। उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया। दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। आपसी संवाद और सकारात्मक प्रयासों के बाद दोनों पक्ष मतभेद भुलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। लोटन पुलिस ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया। इसकी सराहना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही है।