फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The police reached every village and raised awareness among women.

Siddharthnagar News: गांव-गांव पहुंची पुलिस, महिलाओं को किया जागरूक

Tue, 30 Jun 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The police reached every village and raised awareness among women.
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध, नए कानूनों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कठेला समय माता थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति टीम ने पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद का आपसी समझौता कराकर दोनों को साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम कठेला कोठी निवासी अंजू देवी और उनके पति विजय के बीच पारिवारिक विवाद की शिकायत पर मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की काउंसिलिंग की। पुलिस ने पारिवारिक जिम्मेदारियों और रिश्तों के महत्व को समझाया, जिसके बाद दोनों साथ रहने पर सहमत हो गए और उन्हें सकुशल घर भेज दिया गया। वहीं, लोटन के ग्राम करमी, उसका बाजार के ग्राम सुहास सोमाली, शिवनगर डिड़ई के ग्राम कोटिया, पथरा बाजार, त्रिलोकपुर के ग्राम जेरुईया तथा खेसरहा के ग्राम भेड़ौहा में महिला चौपाल और बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, एंटी रोमियो अभियान और नए कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही 112, 1090, 181, 1098, 1930 समेत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन या निकटतम थाने से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed