{"_id":"6824dd16acb7e1e99200f9cc","slug":"the-police-officers-car-lost-control-and-collided-with-a-pole-three-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137524-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: थानेदार की गाड़ी बेकाबू होकर पोल से टकराई तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: थानेदार की गाड़ी बेकाबू होकर पोल से टकराई तीन घायल
विज्ञापन
भवानीगंज। भवानीगंज थाने की गाड़ी बुधवार को सुबह में करीब तीन बजे के करीब रात्रि गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इससे उसमें सवार थानाध्यक्ष समेत तीन अन्य लोग चोटिल हो गए।
सुबह लगभग तीन बजे के करीब थानाध्यक्ष भवानीगंज अमित कुमार व उपनिरीक्षक रजवंत सिंह तथा कांस्टेबल राघवेन्द्र तिवारी, शुभम शर्मा रात्रि गश्त पर थे। बिथरिया चौराहे पर सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पोल से टकरा गई। जिससे गाड़ी में सवार उक्त लोगों को चोटें आई हैं। गनीमत इस बात की रही कि गाड़ी का एयरबैग खुल गया, जिसकी वजह से सभी लोग सुरक्षित बच गए।
सूचना पर थाने के अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेवां ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। कांस्टेबल राघवेन्द्र तिवारी के सिर में चोट आने के कारण डाक्टरों ने उन्हें बस्ती रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना हुई है। इलाज चल रहा है। संवाद