{"_id":"58a9d8af4f1c1bd257d87204","slug":"the-old-woman-was-thrashed-by-speeding-bolero-john-went","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो ने वृद्धा का रौंदा, जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरो ने वृद्धा का रौंदा, जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
मौत पर बिलखते परिवारीजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। बहन से मिलने जा रही वृद्धा की शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। क्षेत्र के बदलिया तिराहे पर उसे बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में उसे इटवा से जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। त्रिलोकपुर क्षेत्र के हटवा निवासी आशिया बेगम (60) इटवा के पिपरी गांव स्थित बहन के घर जा रही थी। इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर बदलिया तिराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टककर मार दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
आनन-फानन में आस-पास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात बस्ती ले जाते समय महिला की मौत हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा रणधीर कुमार मिश्र का कहना है कि चौकीदार सरोज कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।