फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The Naveen Mandi road is full of potholes, and people jolt along it.

Siddharthnagar News: नवीन मंडी मार्ग पर गड्ढों की भरमार, हिचकोले खाते गुजरते हैं लोग

Wed, 20 May 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The Naveen Mandi road is full of potholes, and people jolt along it.
शहर के नवीन मंडी से रेलवे स्टेशन मार्ग जर्जर और गड्ढे में तब्दील। संवाद
सिद्धार्थनगर। शहर के सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल डेढ़ किमी लंबी नवीन मंडी सड़क में हर कदम पर गड्ढे हैं। इसकी वजह से नवीन मंडी, रेलवे स्टेशन और सिहेंश्वरी मंदिर जाने वाले लोगों को हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ता है। ऐसा तब है जब दो माह पूर्व थरौली से नवीन मंडी होते हुए स्टेशन तक जाने वाली इस सड़क की मरम्मत कराने की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए 48 लाख रुपये का बजट भी निर्धारित है। पीडब्ल्यूडी ने इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली है, लेकिन इसके बाद भी निर्माण न होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


थरौली से नवीन मंडी होते हुए स्टेशन तक जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। इसमें सर्वाधिक बड़े वाहन नवीन मंडी में सब्जी और फल लेकर आते-जाते हैं। वहीं, मंडी में किसानों और खरीदाराें का भी प्रतिदिन आवागमन होता है। वर्तमान में नवीन मंडी के सामने सड़क टूट कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिस कारण बड़े वाहनों के साथ ही बाइक और कार चालकों को हादसे का खतरा रहता है। दो साल से क्षतिग्रस्त हो चुके इस सड़क में बने गड्ढों में गंदा पानी भर जाता है। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क की मरम्मत के लिए कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा था। इस पर शासन से सड़क के मरम्मत की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

सब्जी कारोबारी मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि मंडी की सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बहुत दिक्कत होती है। बड़े वाहनों के आवागमन को देखते हुए ही इसका मरम्मत कार्य कराया जाना चाहिए, ताकि यह सड़क जल्दी क्षतिग्रस्त नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नवीन मंडी सड़क के मरम्मत की स्वीकृति मिली है। इसका टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही इस सड़क के मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
- कमल किशोर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed