{"_id":"646a67a679eb0a70af09c154","slug":"the-names-of-the-characters-will-be-included-in-pm-kisan-samman-nidhi-will-get-benefits-siddharthnagar-news-c-7-1-176070-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पात्रों के नाम पीएम किसान सम्मान निधि में होंगे शामिल, मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पात्रों के नाम पीएम किसान सम्मान निधि में होंगे शामिल, मिलेगा लाभ
Mon, 22 May 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पात्र होते हुए भी किन्हीं कारण से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं पाने वाले किसानों का नाम शामिल किया जाएगा। पूरे जिले में 22 मई से 10 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। पंचायतवार शिविर लगाकर पात्र किसानों का नाम योजना से जोड़ा जाएगा।
ये बातें सांसद जगदिंबका पाल ने कहीं। रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद ने बताया कि जनपद में बहुत से किसान ऐसे हैं जो पात्र होने के बाद भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं पा रहे हैं। इसके लिए पंचायतवार शिविर लगाया जाएगा। जिसमें प्रधान सहित संबंधित ग्राम लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, सेक्रेटरी तकनीकी सहायक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पोस्ट आफिस के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे जो आवश्यकता पड़ने पर पात्र किसान का खाता खोलेंगे। जिससे मौके पर ही लाभार्थी का आधार खाता से लिंक हो सके। सांसद ने कहा यह अभियान 10 मई से 31 मई तक चलना था लेकिन निकाय चुनाव के कारण 22 मई से शुरू हो रहा है। इस दौरान भाजपा जिला संयोजक कन्हैया पासवान, भाजपा नेता दीपक मौर्य, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह मौजूद रहे।