फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The MLA complained after the death of the pregnant woman in a private hospital

Siddharthnagar News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद विधायक ने की शिकायत

Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
The MLA complained after the death of the pregnant woman in a private hospital
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ में पेट्रोल पंप के पास स्थित संचालित जनहित हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक में शुक्रवार को डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत के मामले में विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने शिकायत की है। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजकर शिकायत की है। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों को बंद करने की मांग की है। उन्होंने सीएमओ से छापेमारी कर अवैध अस्पतालों को बंद करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतरी बाजार की रीमा (22) पत्नी बृजलाल को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन भोर तीन बजे सीधे सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचे। इसके बाद स्टॉफ के न पहुंचने पर परिजन गर्भवती को जनहित हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक लेकर पहुंचे। सुबह लगभग आठ बजे प्रसूति ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद प्रसूति की सेहत बिगड़ने लगी तो लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने पहुंचते ही प्रसूति को मृत घोषित कर दिया। प्रसूति की मौत के बाद परिजन हॉस्पिटल पर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मौका पाते ही संचालक हॉस्पिटल बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व सीएमओ को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के मानकों की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ कस्बे में बोरा पेट्रोल पंप के बगल जनहित हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक बगैर पंजीकरण के संचालित हो रहा था। प्रसूति के मौत की सूचना मिलते ही अधीक्षक शोहरतगढ़ को तत्काल एफआईआर कराते हुए संचालक को गिरफ्तार कराने का निर्देश दिया गया है।


------------
स्वास्थ्य विभाग की तहरीर पर दर्ज नहीं हुआ केस
शोहरतगढ़ के बोरा पेट्रोल पंप के बगल संचालित जनहित हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर क्लीनिक के संचालक को अधीक्षक शोहरतगढ़ ने गत सात जुलाई को नोटिस थमाते हुए अस्पताल को बंद करने का निर्देश दिया गया था। सप्ताह भर अस्पताल बंद रखने के बाद संचालक ने सेटिंग करके दोबारा से अस्पताल को खोल दिया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग जानकारी होते हुए उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीएमओ डॉ बीके अग्रवाल ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अस्पताल को सील किया जाएगा। अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed