फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The miscreants had looted the bike written by the police

Siddharthnagar News: पुलिस लिखी बाइक से बदमाशों ने की थी लूट

Thu, 29 Dec 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The miscreants had looted the bike written by the police
पुलिस लिखी बाइक से बदमाशों ने की थी लूट
विज्ञापन

कठवा पुल से चार बदमाश गिरफ्तार, दो बाइक और तमंचा बरामद
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट का पर्दाफाश
सिद्धार्थनगर। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से पटनी जंगल के पास हुई लूट का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पर्दाफाश कर दिया। एसओजी, सर्विलांस और सदर पुलिस ने सुबह कठवा पुल के पास से दो बाइक सवार चार बदमाशों को पकड़ा।
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पटनी जंगल के पास 24 दिसंबर देर शाम ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। तमंचे के बट से उस पर हमला किया गया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सुबह मुखबिर की सूचना पर एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव और सदर कोतवाल सतीश कुमार सिंह टीम के साथ कठवा पुल पर पहुंच गए। यहां दो बाइक पर सवार चार लोग दिखे। पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों से घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में इनकी पहचान कदिर हाशमी निवासी मो. बुद्धनगर, तजम्मूल निवासी कल्याणपुर, फैजल खान निवासी महदेवा बाजार थाना सदर, सुनील यादव निवासी सेमरा थाना लोटन के रूप में हुई। इनके कब्जे से 8020 रुपये नकदी, लूटा गया मोबाइल फोन, दो बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमीशन की रकम पर विवेक और फैजल में हुई थी बहस
एसपी के मुताबिक बदमाशों ने बताया कि वह लोग नशे के आदी हैं। विवेक के ग्राहक सेवा केंद्र पर फैजल व उसकी मां रुपये निकालने व जमा करने जाते थे। विवेक एक बार फैजल की मां के खाते से ज्यादा रुपये निकाल लिया था। कमीशन के रूप में भी ज्यादा रुपये लेता था। इस बात पर विवेक से फैजल की बहस हुई थी। फैजल बदला लेना चाहता था। फैजल ने यह बात कादिर और तजम्मूल व सुनील को बताया। घटना के दिन फैजल और सुनील ग्राहक सेवा केंद्र के पास खड़े थे। विवेक ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर घर के लिए चला तो फैजल और सुनील उसके पीछे लग गए। फैजल ने यह बात कदिर व तजम्मूल को बता दी। वह पहले से दुर्गा इंटर कॉलेज के सूनसान जगह पर खड़े थे। सुनील और फैजल ज्योंहि स्कूल के मोड़ पर पहुंचा। कादिर और तजम्मूल विवेक के पीछे लग गए। रास्ता पूछने के बहाने रोक कर तमंचे से मारपीट कर घायल कर रुपये व मोबाइल फोन छीन लिए। इस दौरान सुनील और फैजल मोड़ पर ही रुके थे कि यदि कोई आदमी या गाड़ी आती है तो तजम्मूल और कदिर को बता दें।
---
सर्विलांस टीम ने खोल दिया राज
लुटेरे अगर रुपये छीनते वक्त मोबाइल फोन न छीने होते तो शायद वह पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते। कारण पुलिस को जैसे ही पता चला कि मोबाइल फोन भी ले गए हैं, सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव टीम के साथ कुंडली खंगालने में लगे गए। मोबाइल फोन की लोकेशन तलाश लिए। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना और सर्विलांस टीम के प्रयास से लुटेरे पकड़े गए।

पीड़ित बदलता रहा बयान
जिस दिन लूट हुई उस दिन पीड़ित ने पहले दो लाख रुपये, फिर 50 हजार रुपये और इसके बाद 1.60 लाख रुपये की लूट की बात कहने लगे। लैपटॉप भी लूटने की बात कह रहा था। पुलिस छानबीन के लिए दुकान पर गई तो लैपटॉप वहीं पर था। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला 10 हजार रुपये की लूट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed