{"_id":"64c69b1f776f2e1eb1008668","slug":"the-message-of-jhajjam-rain-kept-going-viral-only-mist-fell-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-2297-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वायरल होता रहा झमाझम बारिश का मैसेज, पड़ी सिर्फ झींसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वायरल होता रहा झमाझम बारिश का मैसेज, पड़ी सिर्फ झींसी
Sun, 30 Jul 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
शहर का सुहाना मौसम।
सिद्धार्थनगर। प्रशासन सहित अन्य सोशल मीडिया ग्रुपों में शनिवार को ही झमाझम बारिश का मैसेज वायरल हो गया, लेकिन रविवार को सिर्फ झींसी ही पड़ी। शहर में रविवार दोपहर तीन बजे बादल मंडराए लेकिन झींसी ही पड़ी। उसके बाद देर रात तक लोग बादल निहारते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जबकि कुछ गर्मी और उमस से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने रविवार को जिले में 1 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया, जबकि पड़ाेसी जिले गोंडा में 19.3, महराजगंज के त्रिमोहानी में 40, गोरखपुर में 21.5 एवं बस्ती में करीब 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह बादल छाए रहे और मौसम भी नम रहा। दोपहर में सूरज निकला तो हल्की धूप हुई। उसके बाद गर्मी और उमस का मौसम बन गया।
अधिकतम तापमान 36.5 एवं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन से मंडराते बादलों के बीच कभी मौसम सुहाना हो रहा है तो कभी गर्मी और उमस की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
गांवों में फसल सूख रही है, लेकिन बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में फसल मुरझा गई है और बादल बिन बरसे ही उड़ जा रहे हैं।
-- -- -
हल्की व मध्यम बारिश का पूर्वानुमान
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारीअतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र है, जबकि मानसून द्राणी उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में है। द्रोणी का स्थान बदलने से अच्छी बारिश की संभावना बढ़ जाएगा। फिलहाल दो दिन हल्की व मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
-- --
कम होने लगा नदियों का जलस्तर
सिद्धार्थनगर। जिले की नदियों का जलस्तर भी कम होने लगा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नेपाल की पहाड़ियों में भी बारिश कम या नहीं हो रही है। जिले की बाणगंगा, राप्ती, बूढ़ी राप्ती एवं कूड़ा नदी के जलस्तर में 24 घंटे में कमी आई है। सभी नदियां पीछे हट रही हैं।