फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The meeting of the biggest leaders took place in Etawah

इटवा में सबसे अधिक हुई बड़े नेताओं की सभा

Tue, 01 Mar 2022 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
The meeting of the biggest leaders took place in Etawah
इटवा में सबसे अधिक हुई बड़े नेताओं की सभा
विज्ञापन

-बांसी में सबसे कम नेताओं ने की चुनावी सभा
स्टार प्रचारकों ने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए फूंकी जान
सिद्धार्थनगर। छठे चरण के चुनाव में प्रमुख दलों के बड़े नेताओं ने जिले के विभिन्न स्थानों पर जनसभा की। छोटे दल के बड़े नेताओं ने भी अपने प्रत्याशी की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मंगलवार की शाम को चुनाव प्रचार थम गया। इस बार इटवा में सबसे अधिक सभाएं हुईं, जबकि बांसी में सबसे कम नेताओं ने सभाएं कीं।
विधानसभा चुनाव में इटवा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी, सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने सभा की। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने प्रत्याशी की जीत के लिए जनता को अपने पाले में लाने की कोशिश की। इसी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सभा की।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभा की, जबकि अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रोड शो में अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। शोहरतगढ़ में प्रियंका वाड्रा की भी सभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिलवस्तु विधानसभा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सभा करके पार्टी प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। कपिलवस्तु में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभा की और भाजपा की झोली में सभी सीट डालने की बातें की। डुुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा की, जबकि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए सभा की। वहीं, बांसी में बड़े नेताओं की सभा में हलचल नहीं बढ़ी।

इन्होंने भी की चुनावी सभा
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शोहरतगढ़ में सभा की, जबकि उन्होंने डुमरियागंज में कई स्थानों पर सभा कर माहौल बनाने की कोशिश की। शिवसेना नेता आदित्यनाथ ठाकरे ने डुमरियागंज में सभा की, जबकि आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बांसी में रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed