{"_id":"68adf3a6f6959989380a0c93","slug":"the-maximum-temperature-increased-by-two-degrees-the-humidity-increased-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143479-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, बढ़ गई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, बढ़ गई उमस
विज्ञापन
शहर में तेज धूप के कारण छाते के सहारे बाजार निकली महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-मंगलवार को अधिकतम 33 व न्यूनतम 27 डिग्री रहा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी और उमस का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण लोगों को दिनभर बेचैनी का सामना करना पड़ा।
सोमवार तक दिन में बूंदाबांदी के साथ बादलों की आवाजाही रहती थी। इससे लोगों को गर्मी के साथ उमस से राहत मिल गई थी, लेकिन मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी होने से व उमस बढ़ने से लोगो को गर्मी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि पूरे दिन बादलों का भी आवाजाही कम रहा, जिससे उमस और भी बढ़ती गई। इससे लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा।
सुबह से शाम तक गर्मी व उमस ने कोई भी राहत नहीं दी। भोर में हल्की ठंडी हवा ने राहत दी, लेकिन दोपहर तक चटख धूप निकलने से हालात बिगड़ गए। सड़क और बाजार में निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बारिश के आसार कम हैं, जिससे उमस और अधिक परेशान कर सकती है। डॉक्टरों ने लोगों को दिन में अधिक देर तक धूप में न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बरसात होने की संभावना हैं। जबकि धूप खिलने के साथ तापमान में भी बढ़ाेतरी होने की संभावना है।