फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The marches were Chehllum

चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया

Mon, 21 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The marches were Chehllum
हल्लौर में चेहल्लुम पर जुलूस निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। हल्लौर में सोमवार को इमाम हुसैन सहित उनके 71 साथियों का चेहल्लुम मनाया गया। इसमें अंजुमन फरोग मातम के बैनर तले अमारी, जुलजनाह, ताबूत के साथ अलम का गश्त निकाला गया तो वहीं अंजुमन गुलदस्ता मातम की जानिब से जुलजनाह, ताबूत व अलम के साथ गश्त कर पूरे कस्बे में भ्रमण किया। 
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 5 बजे बड़े इमामबाड़े से कस्बे की दोनों कदीमी अंजुमनों ने अपने-अपने अलम व मातमी दस्ते के साथ पूरे कस्बे में गश्त किया। अपराह्न बाद मुख्य मार्ग बस्ती-डुमरियागंज पर पहुंचकर जंजीर व कमा का मातम किया। अंजुमन फरोग मातम की गश्त के साथ अमारी भी चल रहे थे। इसका बोसा लेने के लिए महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल रहे। अंजुमन गुलदस्ता मातम की ओर से ताबूत, जुलजनाह व अलम के साथ गश्त निकालकर पूरे जोश-खरोश के साथ जंजीर व कमा का मातम किया।
विज्ञापन

अंजुमन फरोग मातम की जानिब से शकील लेखपाल, कायनात, खुषनूद, रजा, सन्जू, एहतेषाम, शकील गुड्डू व अन्जुमन गुलदस्ता मातम की जानिब से नौषाद हैदर, मोजिज मौलाई, अब्बास मंजर, आरजू मेंहदी, अब्बास नजर, हसन जमाल, सज्जाद, नफीस सैय्यद ने इमाम हुसैन के चालीसवें पर नौहा पढ़ा। देर शाम कर्बला पहुंचकर जुलूस खत्म हुआ। शांति व्यवस्था के लिए एसडीएम विनय कुमार, सीओ जटाशंकर राव, कोतवाल रमाकांत सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed