फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The literacy test at the age of grandmother

दादी-नानी की उम्र में दी साक्षरता परीक्षा

Sun, 20 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The literacy test at the age of grandmother
house - फोटो : अमर उजाला
कल तक जिन्हें लोग अंगूठा छाप कहते थे, अब वह भी साक्षर हो गए हैं। रविवार को जिले के हजारों महिलाओं-पुरुषों ने बुनियादी साक्षरता परीक्षा देकर यह मुकाम हासिल कर लिया। इनमें कई उम्र के अंतिम पड़ाव पर थे तो कई नाती-पोतों के साथ परीक्षा देने पहुंचे। जिले के 14 ब्लॉकों में 999 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हुई। 22 मार्च को मूल्यांकन के बाद इसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

साक्षर भारत मिशन के तहत आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा में ऐसे वयस्क शामिल हुए, जो अब तक निरक्षर रहे हैं। प्रेरकों की प्रेरणा से जागरूक हुए महिला-पुरुषों ने ककहरा सीखने के बाद रविवार को अपनी साक्षरता साबित करने के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में कुल 998 केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर 90 वयस्क साक्षरों की परीक्षा कराने का लक्ष्य दिया गया था। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर बीआरसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काशीपुर (बर्डपुर नंबर-12) में प्रधानाध्यापक-सचिव अब्दुल अजीज की देखरेख में परीक्षा कराई गई। कुल 90 परीक्षार्थियो में से 70 महिला और 20 पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

परीक्षार्थी के रूप में जंतुन्निशा, शकरुन्निशा, शहनाज, किस्मती, उर्मिला, केशरी, यासीन शामिल हुए। इस दौरान ब्लाक समन्वयक शमा फरजाना ने भी लोक शिक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षक शकुंतला यादव व रामदेव प्रसाद के दायित्व के निर्वहन में ईमानदारी के साथ शिक्षण कार्य विद्यालय के अनुदेशक मधुरकर मंजुल, विजय लक्ष्मी ने सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed