{"_id":"63b8539d55391a71f53d45d4","slug":"the-issue-of-getting-rid-of-animals-left-in-chaupal-siddharthnagar-news-gkp463434834","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चौपाल में छुट्टा पशुओं से निजात का उठा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चौपाल में छुट्टा पशुओं से निजात का उठा मामला
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत पकड़ी मेंआयोजित चौपाल को संबोधित करते खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चौपाल में छुट्टा पशुओं से निजात का उठा मामला
सिद्धार्थनगर। जिले की कई ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को चौपाल लगाकर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान भनवापुर ब्लॉक के बिजवार बढ़ाई गांव में ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने का मामला उठाया। मौजूद अधिकारियों ने भूमि उपलब्ध होने पर गोशाला निर्माण कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के बिजवार बढाई में चौपाल का आयोजन हुआ। गांव के विश्वनाथ मिश्र उर्फ बब्बू ने छुट्टा पशुओं से निजात का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि गांव के बगल महतिनियां खुर्द में बनी गोशाला में पशुओं को ले जाने पर वहां के गांव वाले झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। बीडीओ धनंजय सिंह ने आयोजित चौपाल में कहा कि वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, योजना के पात्र लाभार्थी सचिव से संपर्क कर अपना आवेदन करें।
इस दौरान एडीओ पंचायत लाले, सचिव प्रतीक रावत, अमरनाथ, प्रधान अनीता देवी, रोजगार सेवक अजय यादव, पंचायत सहायक मनीषा विश्वकर्मा मौजूद रहे। धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पकड़ी में आयोजित चौपाल में बीडीओ नौगढ़ अरूण कुमार श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनीं। पकड़ी में ग्रामीणों को सार्वजनिक शौचालय का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। गांव के नागेंद्र उपाध्याय, जगदीश मिश्र ने मौके पर गांव की समस्याओं के निदान की मांग की। इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक बृजेंद्र कुमार, बीईओ धर्मेंद्र कुमार, प्रधान अरुण कुमार मिश्र, एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र, पंचायत सचिव तनुश्री ओझा, शकील अहमद , विमलकांत, ज्योति पांडेय उपस्थित रहीं। इसके अलावा नौगढ़ ब्लाक के बस्ठा में भी चौपाल लगाकर कर लोगों की समस्या सुनी गईं।
विज्ञापन
जरूरतमंदों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: संगीता
शोहरतगढ़। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जा रहा है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये बातें बीडीओ शोहरतगढ़ संगीता यादव ने ग्राम पंचायत परसिया और कपिया ग्रांट में आयोजित चौपाल में कहीं। चौपाल में पीएम किसान सम्मान निधि, दो पेंशन योजना के मामले की शिकायत की जांच का निर्देश दिया गया। बीडीओ संगीता यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी, आशा और रोजगार सेवक ग्रामीणों को जागरूक करें। लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा, उन्हें कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस दौरान एडीओ पंचायत मोहन लाल, सीएचसी अधीक्षक रामनेवास, पशुचिकित्सा प्रभारी जेएल चौधरी, सुरेंद्र पाल, सचिव रामस्वरूप गुप्ता, सदानंद उपाध्याय, रामसहाय मौजूद रहे।
यहां भी हुआ चौपाल का आयोजन
उसका के जगमोहनी व परसाशुकुरूल्लाह, बर्डपुर ब्लॉक के पकड़ी उर्फ मुड़िला व बगही, जोगिया ब्लॉक के दोहनी व जोगीबारी, लोटन ब्लॉक के ठोठरी व रसियावल खुर्द में चौपाल का आयोजन हुआ। इसके अलावा शोहरतगढ़ ब्लॉक में कपिया ग्रांट व परसिया, बढ़नी ब्लॉक में जिगनिहवा व दुधवनिया बुजुर्ग, बांसी ब्लॉक में मधुकरपुर व गोनहाताल, मिठवल के बाजारडीह व अशोगवा, खेसरहा के एकडेगवा व चौरीखुर्द में लोगों के समस्याओं की सुनवाई हुई। डुमरियागंज ब्लॉक के कंचनपुर व तेनुहार उर्फ कठौतिया, भनवापुर के गड़ावार व विजवार बढ़ई, इटवा के झकहिया व सेमरी और खुनियांव ब्लॉक के शनिचरा व भरवलिया में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं।