{"_id":"5734bd704f1c1b387c919b26","slug":"the-issue-at-the-meeting-of-the-leaders-of-the-shadow-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों की बैठक में छाया कमीशन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों की बैठक में छाया कमीशन का मुद्दा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते विधान सभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय ब्लाक सभागार में गुरुवार को ग्राम प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें विकास के प्रस्तावों की स्वीकृति में कमीशनखोरी का मामला छाया रहा। प्रधानों की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
समारोह में इटवा ब्लाक इकाई के अध्यक्ष केके चौधरी व महामंत्री योगेंद्र सिंह ने मनरेगा सहित विकास की विभिन्न योजनाओं में कमीशनखोरी का आरोप लगाया। उनका कहना था अधिकारी-कर्मचारी नियमों को दरकिनार कर उत्पीड़न कर रहे हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी ग्राम प्रधान अपने गांव में खुली बैठक कर कार्य योजना बनाकर कर कार्य कराएं। विकास कार्यों व योजनाओं में किसी प्रकार का ईर्ष्या, द्वेष व पक्षपात न करें। इसके बाद भी ग्राम प्रधानों का कोई जिम्मेदार शोषण कर रहा है तो उस पर कार्रवाई होगी।
बैठक में बीडीओ अमित मिश्र, लिपिक जावेद हसन खां के अलावा ग्राम प्रधान चंद्रशेखर प्रजापति, रईस अहमद, अनूप सिंह, अमीरुल्लाह, ज्ञानदास, योगेंद्र सिंह, राजकुमार, निसार अहमद, पप्पू, राम संवारे, अब्दुल हलीम, दुर्गा जायसवाल, आमिना खातून और जैसराम आदि मौजूद रहे।