फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The infection is increasing from throat to nose due to breathing in the layer of pollution.

Siddharthnagar News: प्रदूषण की परत में सांस लेने में गले से नाक तक बढ़ा रहा संक्रमण

Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
The infection is increasing from throat to nose due to breathing in the layer of pollution.
नाक में खुजली और गले में जकड़न कर रहा है परेशान
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार के मरीजों की बड़ी संख्या



सिद्धार्थनगर। अगर नाक में खुजली हो रही है और गले में जकड़न और खरास से परेशान हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि बढ़ते हुए प्रदूषण और धूल गुबार और पराली से उठने वाले धुएं से हो यह परेशानी हो रही है। ऐसा चिकित्सकों का कहना है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार की रोगियों की संख्या बढ़ी है।

मौसम में बदलाव और लगातार लुढ़क रहे पारा से लोग मौसम से जुड़ी बीमारी के शिकार हो रहे थे। कोहरा, धूल, गुबार और पराली जलाने से उठने वाले धुएं से भी परेशानी हो रही है। वायुमंडल में बनी धुल गुबार की परत नाक और मुंह के रास्त गले तक पहुंच रहा है। जिससे लगे में खरास, जकड़न और बार-बार छींक आने से लोग परेशान हैं। कई दिन परेशान होने के बाद लोग अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के पास ऐसे १०-१५ मरीज रोज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को चिकित्सक के पास पहुंचे रामनरेश ने कहा कि चार दिन से लगातार छींक आ रही है। नेजल ड्राप डालने के बाद भी समस्या बनी हुई है। इसी प्रकार की समस्या से ग्रसित पिंकू जायसवाल ने कहा कि लग रहा है कि गले में कुछ चिपक सा गया है। खांसने पर बाहर नहीं आ रहा है। खांसने पर दर्द हो रहा है। चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने उन्हें एलर्जी की दवा दी। साथ ही मास्क लगाकर निकलने की सलाह दी। इसी प्रकार अन्य मरीजों में समस्या दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम से लोग ग्रसित होते हैं। इसमें धूल के गुबार और धुएं से नाक और मुंह के रास्ते गले में चिपक जाता है। जिससे दर्द होता है, छींक आती है। कभी कभी यह समस्या काफी दिनों तक रहती है। लेकिन मरीज समझ नहीं पाता है। अगर ऐसी दिक्कत हो रही है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। दवा से ठीक होता है। मास्क लगाकर ही घर से निकले। जहां निर्माण हो रहा हो वहां से कम जाएं।

-डॉ. संजय कुमार शर्मा, नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed