फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The importance of education taught by the model

मॉडल से बताई शिक्षा की महत्ता

Tue, 28 Mar 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Mar 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
The importance of education taught by the model
भनवापुर के एनपीआरसी चिताही मेंे बच्चों द्वारा बनाया गया कंप्यूटर सेट। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के सभी न्याय पंचायतों में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एनपीआरसी स्तरीय आरटीई मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरुक किया। मेले में बच्चों ने विभिन्न मॉडल सजाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन

न्याय पंचायत कादिराबाद केंद्र से संबंधित प्राथमिक विद्यालय बहेरिया, धनुआडीह, परसपुर, सोनखर, बंजारडीहा, कादिराबाद, पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय अगया, कादिराबाद आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बच्चों को शिक्षा के प्रति बढ़ावा देने व उनकी प्रतिभाओं को उकेरने के लिए उत्साहित करने के उद्देश्य से रैली निकाली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूड़ी में आरटीई मेले के तहत बच्चों के हाथों तैयार विभिन्न उत्पादों का बीआरसी डुमरियागंज के सह समन्वयक वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने निरीक्षण कर बच्चों के हुनर को सराहा। जखौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित क्षेत्र के एनपीआरसी भरवठिया मुस्तहकम, एनपीआरसी चिताही में भी आरटीई मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान एनपीआरसी कादिराबाद के संकुल प्रभारी राममिलन, तसनीम फातिमा, दिलीप पांडेय, सितारा देवी, हिना मलिक, रीता देवी, अहमद हुसैन फारुकी, पूर्णमासी, पुंडरीकांक्ष, नुजहत जहां, फकरुद्दीन, कृष्ण कुमार भास्कर, मिर्जा महबूब हसन, नीलम गुप्ता, महताब आलम, दुर्गेश मिश्रा, अरविंद कुमार, कमालुद्दीन, अज्ञेय कुमार गौतम, विनय श्रीवासतव, रामआशीष, महेंद्र प्रताप यादव, अजय कुमार पांडेय, हिमांशु दुबे, वंदना और शैलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed