फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The humidity was such that there was no relief even in the shade

Siddharthnagar News: उमस ऐसी कि छांव में भी नहीं मिली राहत

Thu, 22 Jun 2023 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The humidity was such that there was no relief even in the shade
शहर के अशोक मार्ग पर तपती धूप से बचने के लिए बोर्डिंग से सिर को ढक कर जाता बच्चा। संवाद
सिद्धार्थनगर। बारिश बंद होने के बाद गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को धूप हुई तो पारा चढ़ा और उमस भी बढ़ गई। उमस ऐसी थी कि छांव में भी लोगों को चैन नहीं मिला। दोपहर की धूप तेज और हवा की रफ्तार भी धीमी थी। इस कारण मौसम ने लोगों को फिर से बेचैन किया।
विज्ञापन

शहर में अधिकतम तापमान 40.9 व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आर्द्रता 86 प्रतिशत रही। तापमान और वातावरण की नमी दोनों अधिक होने के कारण गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई। पुरुवा हवा की औसत रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की भोर में हवा मंद थी और उमस अधिक हो गई। भोर में ही बूंदाबांदी शुरू हुई लेकिन बारिश नहीं हुई। शास्त्रीनगर में साेनू वरुण की छत पर चार लोग बूंदाबांदी के बीच ही छतों पर बैठे नजर आए, जबकि कुछ देर पहले ही उन्होंने अपनी छत से बिस्तर नीचे उतरे थे। उनके पड़ोस में ही रवि प्रताप भी बूंदाबांदी के बीच बैठकर राहत की सांस ले रहे थे, जबकि मच्छराें का हमला भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से बारिश शुरू होने का पूर्वानुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद मानसून की दस्तक होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed