फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The host team reached the final after defeating Deoria

Siddharthnagar News: देवरिया को हराकर फाइनल में पहुंची मेजबान टीम

Tue, 14 Jan 2025 10:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The host team reached the final after defeating Deoria
शोहरतगढ़ के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। स्रोत विज्ञप्
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

शोहरतगढ़। वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में सीजन- तीन गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मेजबान सिद्धार्थनगर और देवरिया की टीम के बीच खेला गया।
मेजबान टीम ने देवरिया को तीन विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बुधवार को फाइनल मैच में मेजबान टीम का मुकाबला जेएनएनवाईसी क्रिकेट एकेडमी दिल्ली से होगा। मैन ऑफ द मैच सिद्धार्थनगर टीम के वत्सल सिंह रहे। इन्होंने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर टीम के कप्तान हर्ष उपाध्याय ने टास जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लेते हुए देवरिया को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। देवरिया के सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह व अमित टीम के लिए कुछ कर न सके। देवरिया के तीन खिलाड़ी 3.3 ओवर में 17 रन के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन चले गए। उसके बाद 13 ओवर में 55 रन के स्कोर पर सात विकेट गिर गए। ऐसा लग रहा था कि देवरिया की टीम 100 रन नहीं बना पाएगी, लेकिन टीम के कप्तान अयान चौधरी के शानदार 31 और आकाश ओझा व अखिलेश यादव के 19- 19 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 106 रन का लक्ष्य मेजबान टीम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वत्सल सिंह ने चार, संदीप पासवान, हर्ष व हर्षित ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम के सलामी बल्लेबाज मानस सिंह व आकाश त्रिपाठी ने क्रीज पर उतरकर पारी को संभाला। मानस सिंह ने पहले ओवर के दूसरी गेंद पर चौका लगाकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन चौथी गेंद पर आकाश त्रिपाठी बिना रन बनाए पगबधा आउट हो गए।

उसके बाद पारी को आगे बढ़ाने के लिए क्रीज पर सत्य प्रकाश तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे।उसके बाद पांचवां ओवर लेकर आए अयान की दूसरी गेंद पर मानस सिंह व्यक्तिगत 20 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। चौथे नंबर पर प्रशांत श्रीवास्तव ने आते ही गेंदबाज को निशाना बनाया। चौकों और छक्कों की बौछार कर 38 रन बनाए। इनका साथ गोविंद व हर्ष ने 13-13 रनों का योगदान देकर 14 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर मैच को जीत लिया। े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed