फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The hope of becoming a government college in Dhekhari old man was shattered

Siddharthnagar News: ढ़ेकहरी बुजुर्ग में राजकीय महाविद्यालय बनने की उम्मीद टूटी

Sun, 16 Jul 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 16 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The hope of becoming a government college in Dhekhari old man was shattered
शोहरतगढ़। बढ़नी ब्लाॅक के ढ़ेकहरी बुजुर्ग में राजकीय महाविद्यालय के लिए जमीन मिलने के बाद शासन से स्वीकृति न मिलने से स्थानीय लोगों में निराशा है। तीन वर्ष पूर्व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से राजकीय महाविद्यालय निर्माण के लिए ढ़ेकहरी बुजुर्ग में जमीन तलाशने के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा था। जिसके बाद ढाई साल तक जमीन की तलाश पूरी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

छह माह पहले जमीन की तलाश भी राजस्व विभाग ने पूरी कर ली। इसी बीच शासन द्वारा नए राजकीय महाविद्यालय की मंजूरी देने से मना कर दिया। जिससे बाद क्षेत्रीय लोगों की बच्चों को उच्च शिक्षा दिलवाने की उम्मीदों को झटका लगा है। इस क्षेत्र में 12 किमी के दायरे में महाविद्यालय नहीं है, इस कारण महाविद्यालय बनने पर उच्च शिक्षा की राह आसान हो जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी मो. सफात, मकसूदन पांडेय, राजकुमार, प्रेमचंद, श्यामसुंदर के मुताबिक बढ़नी ब्लाक क्षेत्र में परसा, बरगदवा व सेवरा में महाविद्यालय है लेकिन हर विषय की पढ़ाई नहीं हो रही है। मनचाही विषय की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को शोहरतगढ़, इटवा व पचपेड़वा जाने को मजबूर होना पड़ता है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने बताया कि पहले से ही प्रदेश में विभाग द्वारा 22 राजकीय महाविद्यालय बनकर तैयार हैं, लेकिन कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रहीं हैं। इस कारण शासन ने नए राजकीय महाविद्यालयों की स्वीकृति प्रदान करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed