फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The highest temperature rolled in a day, the valley became cold

Siddharthnagar News: एक दिन में सर्वाधिक लुढ़का पारा, ठिठुर गई तराई

Thu, 12 Jan 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The highest temperature rolled in a day, the valley became cold
शहर में छाए घने कोहरे में एक-दूसरे के सहारे आवागमन करते वाहन चालक। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
एक दिन में सर्वाधिक लुढ़का पारा, ठिठुर गई तराई
विज्ञापन

-बुधवार को 9.9 डिग्री था तापमान, बृहस्पतिवार को 4.8 दर्ज किया गया
-इस सीजन किसी एक दिन में 5.1 डिग्री तापमान की नहीं हुई गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार को तापमान में सीजन की सर्वाधिक गिरावट हुई। बुधवार को तापमान 9.9 डिग्री था। बृहस्पतिवार को यह 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन किसी एक दिन में 5.1 डिग्री तापमान की गिरावट नहीं हुई। एक दिन में पारा के सर्वाधिक तेजी से गोता लगाने की वजह से यहां गलन बढ़ गई।
बृहस्पतिवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। एक बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सूर्यदेव बादलों में ढक गए। इसके बाद ठिठुरन बढ़ती गई। शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे। इसका असर बाजारों पर पड़ा। चौक चौराहों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

हालांकि, अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम हो गया। यह शीत दिवस की श्रेणी में नहीं आता है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इतनी गिरावट के कारण शीत दिवस बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में धूप नहीं होने और न्यूनतम तापमान कम होने के कारण ठंड चुभनवाली रही। मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों की सेहत की चिंता करते हुए लोगों ने उन्हें घर के अंदर ही रखा। अलाव, रूम हीटर, ब्लोवर के सहारे दिन बिताया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ठंड का असर रहेगा। तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है।
पारे की चाल
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
12 जनवरी 4.8 14.9
11 जनवरी 9.9 11.7
10 जनवरी 7.9 12.2
9 जनवरी 5.4 14.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed