{"_id":"69d00cb978974965fb091445","slug":"the-heat-increased-due-to-the-sun-during-the-day-but-the-weather-provided-relief-in-the-evening-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1278985-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिन में धूप से बढ़ी गर्मी, शाम को माैसम ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिन में धूप से बढ़ी गर्मी, शाम को माैसम ने दी राहत
Sat, 04 Apr 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जनपद में गर्मी ने अब धीरे-धीरे असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को दिन भर गर्मी का अहसास हुआ।
वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से लोगों को कुछ राहत मिली। दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी सताती रही, जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहा।
दिन में करीब तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम दिशा की हवाएं चलती रहीं, जिससे वातावरण में हल्की शुष्कता बनी रही। वहीं, आर्द्रता का स्तर 42 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम माना जा रहा है। मौसम में नमी कम होने के कारण दोपहर के समय धूप थोड़ी तेज महसूस हुई, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास बढ़ा।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने बताया कि सुबह के समय मौसम अनुकूल रहता है, लेकिन दोपहर में तेज धूप के चलते खेतों में काम करना मुश्किल हो रहा है।