{"_id":"6af758d1348200436e008cdc","slug":"the-grand-festival-of-chhath-begins-with-nahay-khay-the-rituals-will-span-four-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168120-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, चार चलेगा अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, चार चलेगा अनुष्ठान
विज्ञापन
छठ महापर्व पर शहर के जमुआर घाट पर वेदी की रंगाई करती युवतियां। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
घरों में साफ-सफाई और प्रसाद बनाने की तैयारी तेज, शनिवार को खरना और रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती
सिद्धार्थनगर। सूर्योपासना, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय इस कठिन अनुष्ठान में शुद्धता, संयम और अनुशासन का विशेष महत्व है।
व्रती परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ सूर्यदेव की आराधना करेंगी। पर्व को लेकर घरों में साफ-सफाई और प्रसाद बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, सिद्धार्थनगर मुख्यालय के अलावा बांसी, बढ़नी, डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ के बाजारों में पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी तेज हो गई है।
सिद्धार्थनगर मुख्यालय में रेलवे क्रॉसिंग से लेकर लुंबिनी रोड तक फल और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बांसी, बढ़नी और डुमरियागंज के बाजारों में भी सूप, दौरा, नारियल, केला, गन्ना, सिंघाड़ा, अमरूद और अन्य मौसमी फलों की खरीदारी हो रही है। व्रती अपनी जरूरत के अनुसार पूजा सामग्री जुटा रही हैं। दुकानदारों को शनिवार और रविवार को बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
छठ पर्व को लेकर नदी, पोखरों और तालाबों के किनारे भी तैयारियां की जा रही हैं। घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी न हो। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है।
-- -- -- -- -- -
सूर्य की उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व
आचार्य धनंजय मिश्रा बताते हैं कि छठ महापर्व का आध्यात्मिक पक्ष सूर्य की उपासना से जुड़ा है। सूर्य को जीवन, ऊर्जा और प्रकाश का आधार माना जाता है। इसी कृतज्ञता के भाव से व्रती डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। यह परंपरा प्रकृति के प्रति सम्मान और जीवन में निरंतरता का संदेश देती है। पर्व में फल, गन्ना, नारियल और बांस से बने सूप-दौरा का उपयोग प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाता है। छठ की विशेषता है कि इसमें आडंबर के बजाय स्वच्छता, सादगी, संयम और सामूहिक सहभागिता को महत्व दिया जाता है।
-- -- -- -- -- -- -
आज खरना, कल अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
नहाय-खाय के दिन व्रती स्नान के बाद शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। शनिवार को खरना होगा। इस दिन दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ और चावल से बनी खीर सहित पारंपरिक प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। रविवार को व्रती नदी, पोखरों और जलाशयों के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा होगा। इसके बाद व्रती पारण करेंगी।