{"_id":"698e31232ca80c67950614ec","slug":"the-girls-father-was-beaten-and-injured-investigation-started-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153393-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवती के पिता को पीटकर किया जख्मी, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवती के पिता को पीटकर किया जख्मी, जांच शुरू
Fri, 13 Feb 2026 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के एक गांव में युवती भगाने के रंजिश को लेकर लड़के के भाई ने लड़की के पिता को सब्बल से वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली भेजा। घटना बृहस्पतिवार शाम तीन बजे की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने सगे पटीदार के लड़के पर उसकी 20 वर्षीय बेटी को दो माह पहले भगा ले जाने का आरोप लगाया था।
इसके बाद दोनों पटीदारों में काफी तनाव बढ़ गया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दोनों पक्ष कई बार थाने पर भी गए। लेकिन, सुलह-समझौता नहीं हुआ। इस दौरान दोनों ने कुछ दिन पहले कोर्ट मैरिज कर ली। इसके सत्यापन के लिए बृहस्पतिवार को लड़की के घर कोर्ट से सम्मन आया।