फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The girl for whose murder a case was registered was found alive

Siddharthnagar News: जिसकी हत्या का दर्ज हुआ था केस, वह लड़्की जीवित मिली

Sun, 15 Dec 2024 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
The girl for whose murder a case was registered was found alive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र में एक हैरतंगेज मामला सामने आया है। डुमरियागंज पुलिस जिस लड़की के अपहरण व हत्या के मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
वह जीवित मिली, और पुलिस के प्रयास से वह मिल भी गई है। पुलिस ने उसे आंबेडकरनगर से ढूंढ निकाला है। मेडिकल और कोर्ट में बयान के लिए महिला पुलिस की देखरेख में उसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव के पास सड़क के किनारे खाई में 16 नवंबर की शाम एक अज्ञात लड़की का शव बोरे में मिला। पुलिस ने पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लड़की की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया और विसरा सुरक्षित कर शव का अंतिम संस्कार करा दिया। अज्ञात लड़की के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने पड़ोसी जिलों के थानों में सूचना भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी बुधिराम चौरसिया को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अमौना पांडेय गांव में अज्ञात लड़की के शव मिलने की सूचना मिली। 23 नवंबर को बुधिराम चौरसिया डुमरियागंज थाने पहुंचे।
जहां लड़की का कपड़ा, फोटो आदि देख कर उसकी पहचान अपनी 18 वर्षीय लड़की सुमन चौरसिया के रूप में की। अज्ञात लड़की की शिनाख्त के बाद बुधिराम चौरसिया ने गांव के एक युवक पर सुमन के अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए डुमरियागंज पुलिस को तहरीर दी।
बुधिराम चौरसिया की तहरीर पर डुमरियागंज पुलिस ने सुमन चौरसिया के प्रेमी पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
मोबाइल सर्विलांस से बरामद हुई सुमन चौरसिया : त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव निवासी सुमन चौरसिया को डुमरियागंज पुलिस ने शनिवार को मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से अंबेडकरनगर से बरामद किया। पिता बुधिराम चौरसिया की ओर से डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर के बाद केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को संदेह हुआ तो उसने परिवार से लड़की का मोबाइल नंबर मांगा।

इसके बाद सर्विलांस पर लगाया। बृहस्पतिवार को डुमरियागंज पुलिस को लड़की की लोकेशन आंबेडकरनगर दिखी। इसके बाद पुलिस छानबीन में लग गई। शनिवार को पुलिस के पास फोन आया कि सुमन आंबेडकरनगर में एक रिश्तेदार के यहां है। फोन पर बताए गए पते पर पहुंच कर पुलिस सुमन को डुमरियागंज थाने ले आई। पुलिस ने पिता बुधिराम चौरसिया को बुलाकर सुमन की पहचान कराई, तो पिता बेटी को देख फफक कर रोने लगा।
पहचान होने के बाद महिला पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल और न्यायालय के समक्ष बयान के लिए प्रस्तुत किया।
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि लड़की बरामद कर ली गई है। उसका बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed