फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The funeral pyre of real brothers was raised, the village cried

Siddharthnagar News: सगे भाइयों की उठी अर्थी, रो पड़ा गांव

Thu, 16 Jan 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The funeral pyre of real brothers was raised, the village cried
मृतक अवधेश की पत्नी अनीता व धीरेश की पत्नी अनुपमा अपने बच्चों के साथ रोती। संवाद
- सड़क हादसे में गई थी दोनों की जान, मौत के बाद सेमरी गांव में छाया मातम
विज्ञापन


- रोते- रोते बदहवास हो जा रहे माता-पिता, कांपते हाथों से दो पुत्रों की चिता को दी अग्नि
रवि शुक्ल
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेबरुआ चौराहे पर मंगलवार की रात खड़ी जेसीबी में हुई कार टक्कर से दो भाइयों की मौत से गांव गोपलापुर में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दो शव गांव पहुंचे, तो हर किसी की आंख नम हो गई। शव देखते ही दोनों की पत्नी दौड़कर उनसे लिपट गईं।
एक साथ दो बहुओं की मांग सूनी होने के गम ने पिता को इस प्रकार तोड़ दिया कि उनके मुंह से आवाज नहीं निकल रहा थी। वहीं, रात से रोते- रोते मां का गला सूख चुका था, मां की आवाज नहीं निकल रही थी। बच्चों और दोनों बहुओं को चीखता देखकर लोग खुद को रोक नहीं पा रहे थे। देर रात एक साथ गांव में स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घर पर लोगों का आना- जाना लग रहा है। परिवार के लोग बिलख रहे थे, माता और पिता सदमे में बदहवास थे। उनसे बात करने की कोशिश की गई तो रोने और चीखने के अलावा मुंह से कुछ नहीं निकला। दोनों की पत्नियां दिखीं, लेकिन वह भी रोकने के लिए बोल नहीं पा रही थीं। आंसू सूख चुके थे, केवल आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेबरुआ चौराहे पर कार की चपेट में आने से जान गंवाने वाले इटवा थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी दोनों सगे भाई अवधेश सैनी व धीरेश सैनी के शव जब बुधवार को देर सायं पीएम होने के बाद गांव में पहुंचे तो वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीण व रिश्तेदारों की आंखें भर गईं। सभी मृतकों के पिता शिवशंकर को सांत्वना दे रहे थे। गांव व रिश्तेदार महिलाएं मृतकों की मां किरन बाला, अवधेश की पत्नी अनीता व धीरेश की पत्नी अनुपमा को ढांढस बंधा रही थीं, लेकिन बार-बार तीनों के मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था कि अब उनका व उनके तीनों बच्चों का क्या होगा। कौन पालेगा और बच्चे किसके आने की राह देखेंगे।
जब गांव के बगल स्थित श्मशान भूमि पर दोनों की चिताओं को मुखाग्नि देने के लिए शिवशंकर आगे बढ़े, तो उनके हाथ कांप रहे थे। उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी, एक साथ दो बेटों की मौत के बाद कोई और नहीं बचा। शिवशंकर के दो बेटे थे। परिजनों के मुताबिक अब मृतकों के घर उनकी मां किरन बाला, पिता शिवशंकर, अवधेश की पत्नी अनीता व उसका आठ वर्षीय पुत्र मयंक और पुत्री माही, मृतक धीरेश की पत्नी अनुपमा व उसका एक वर्षीय पुत्र मष्टु सैनी है। परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है। आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

धीरेश गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य था। दोनों भाइयों में बहुत प्रेम था वे साथ-साथ ही रहते थे।
---
चोट लगने के कारण गई जान
दोनों भाइयों की मौत पर परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस के पास डीएम डॉ. राजा गणपति आर. को रोका और हादसा नहीं हत्या की बात कही। इस मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाए। पुलिस के मुताबिक हादसे में ही जान गई है। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत होने की बात सामने आई है। एसओ ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से मौत की पुष्टि हुई है। मामले की जांच की रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed