फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The four accused of attempting to kidnap the woman were jailed

महिला को अगवा करने के प्रयास के चारों आरोपितों को जेल

Wed, 16 Feb 2022 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
The four accused of attempting to kidnap the woman were jailed
महिला को अगवा करने के प्रयास के चारों आरोपितों को जेल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कैंसर पीड़ित पति की रिपोर्ट लेकर लौट रही महिला से छेड़खानी और थप्पड़ मारकर अगवा करने की कोशिश करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चारों को बुधवार को क्षेत्र के मधुबेनिया से पकड़ा गया। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया। वहां से उनहें जेल भेज दिया गया।
मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का पति कैंसर से पीड़ित है। महिला मंगलवार की देर शाम रिपोर्ट लेकर गोरखपुर से घर लौट रही थी। आरोप है कि चार आरोपितों ने पुरानी नौगढ़ ओवरब्रिज के पास उसे जबरदस्ती कार में बैठने और अगवा करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला को थप्पड़ मारे। इस मामले में महिला की शिकायती पर केस दर्ज करके आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी थी।
विज्ञापन

कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि इस मामले में शकील निवासी भदवल, मिनहाज निवासी कल्याणपुर, विमल कुमार यादव निवासी भदोही बर्डपुर नंबर 13, वीरेंद्र कुमार निवासी भदोही बर्डपुर नंबर 13 पर केस दर्ज किया गया था। सुबह क्षेत्र के मधुबेनिया गांव के पास से पुलिस की टीम ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने महिला को खींचकर कार में बैठाने की कोशिश करने की बात स्वीकार की है। वहीं, महिला ने चारों आरोपितों और कार की पहचान कर ली। उसके बाद सभी आरोपितों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed