फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The fight will be interesting due to the entry of two real brothers into the election fray.

Siddharthnagar News: दो सगे भाइयों के चुनाव मैदान में उतरने से लड़ाई रोचक

Mon, 29 Jul 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
The fight will be interesting due to the entry of two real brothers into the election fray.
- डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम औराताल में बीडीसी पद के लिए हो रहा उपचुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। क्षेत्र के ग्राम औराताल में बीडीसी पद के लिए हो रहे उपचुनाव में दो सगे भाइयों के मैदान में उतरने से लड़ाई रोचक हो गई है। दो सगे भाई जहीर अहमद व रियाजुद्दीन चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा एक तीसरे प्रत्याशी अब्दुल हन्नान, लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं।


गांव में दोनों सगे भाई प्रचार-प्रसार के लिए निकलते हैं तो माहौल कुछ अलग ही दिखाई देता है। दोनों भाई वोटरों को रिझाने के लिए दावे करते हैं। गांव के शमीम अख्तर, वारिस अली, बदरे आलम, अल्ताफ, शब्बीर का कहना है कि एक भाई जहीर अहमद पहले बीडीसी रह चुके हैं, जबकि रियाजुद्दीन पहली बार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में आरओ प्रकाश बहादुर गौतम ने बताया कि 7 अगस्त को मतदान होगा और आठ को मतगणना होगी। उसी दिन पता चलेगा कि जीत किसकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed