{"_id":"672d01df6e2aaa6104090346","slug":"the-father-of-the-deceased-gave-a-complaint-letter-to-the-police-and-pleaded-for-justice-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-126897-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मृतका के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/महदेवा। सिसहनिया गांव निवासी युवती की आत्महत्या के मामले में पांच सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद परिवार कार्रवाई की मांग के लिए आगे आ गया है। अब मृतका के पिता खुलकर आगे आग गए हैं और जिस युवक पर मौत से पहले बेटी ने वीडियो पर बनाकर आरोप लगाया था। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में उसने उसका पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया है। हालांकि, पुलिस तहरीर मिलने से इन्कार कर रही है।
क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी मृतका के पिता सिकंदर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि है कि उसकी लड़की अफरीदा 18 वर्ष की थी। उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक परेशान करता रहता था। मेरी लड़की गांव के अन्य व्यक्ति के साथ 22 अक्तूबर को रात में दो बजे पूर्व नियोजित प्लान बनाकर अन्त्योदय ट्रेन बान्द्रा वाली पर बैठा दिया और अपने घर पर चला आया। जब वह मुंबई स्टेशन पर पहुंची तो गांव की एक औरत फुलवरिया मुंबई में बैठी थी। लड़की से जब टीटी ने टिकट मांगा तो पास टिकट नहीं था और वह रोने लगी। टीटी ने पूछा कि तुम्हारे पास और कोई सबूत हो तो बताओ तो उसने कहा कि टिकट पीछे वाले डिब्बे में लड़का लेकर बैठा है तो वह ट्रेन में नहीं गया। जब हम प्रार्थी की पुत्री से मुंबई में मेरे गांव के लोग मिले तो वह लोग घर पर सूचना दिया तो मेरा भाई फुल्ला, मकबूल दोनों लड़की को मुंबई से लेकर आये। उसके बाद से आरोपी हमेशा छेड़खानी करता रहता था। जिसके कारण अफरीदा घर में फंदा लगा लिया। इस संबंध में एसओ उसका रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
-- -
पांच सेकेंड का वीडियो सामने आने के बाद परिवार आया सकते में
क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी सिकंदर की पुत्री अफरीदा का मंगलवार को कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों ने लिखित शिकायती पत्र देकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी। परिवार के लोग उसे आत्महत्या मान रहे थे। क्योंकि किया और क्या ऐसी नौबत आई इस बात से अंंजान थे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद लाश मिली और दफन करने की सोच रहे थे कि पांच सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लड़की एक युवक का नाम लेते हुए कह रही है कि उसी की वजह से वह मरने जा रही है। उसे छोड़ना मत चाहे जो हो जाए। लड़का गांव का ही बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिवार के लोग हैरान हो गए । आत्महत्या से पहले उनसे वीडिया बनाया है।