{"_id":"67ddb21d2e1fcb1bdb0293fb","slug":"the-executive-engineer-reached-the-erosion-site-and-learned-the-reality-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134413-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कटान स्थल पर पहुंचे अधिशासी अभियंता, जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कटान स्थल पर पहुंचे अधिशासी अभियंता, जानी हकीकत
विज्ञापन
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी द्वारा कटान का निरीक्षण करते ड्रेनेज खंड के अधिशाषी
-अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए कटान स्थल पर पहुंचे एक्सईएन
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बढ़नी क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी के कटान करते हुए खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के मुख्य टोले खैरी गांव के नजदीक पहुंचने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग हरकत में आ गया है। ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता ने कटान स्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों की मौजूदगी में उन्होंने टोले को कटान बचाने के उपाय करने का आश्वासन भी दिया। अमर उजाला के इस प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की।
बढ़नी क्षेत्र में बूढ़ी राप्ती नदी कटान करते हुए खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के मुख्य टोले खैरी गांव के एकदम नजदीक पहुंच गई है। गांव को जोड़ने वाली सड़क, प्राथमिक विद्यालय और कई घर कटान की जद में आ गए हैं। भयभीत ग्रामीणों ने कई बार जिला व तहसील प्रशासन से नदी की कटान से गांव को बचाने के लिए स्थायी ठोकर बनवाने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने भी 2017 में बाढ़ क्षेत्र का मुआयना करने के दौरान गांव को कटान से बचाने के लिए स्थायी ठोकर बनवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया था, लेकिन आठ वर्ष बाद भी खैरी टोले को कटान से बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। अमर उजाला ने इस समस्या को 19 मार्च के अंक में नदी कर रही कटान, आफत में जान शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद सिंचाई विभाग का ड्रेनेज खंड हरकत में आया और ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता आरआर राजपूत ने शुक्रवार को खैरी जाकर कटान स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान शिवकुमार साहनी व बीडीसी नीलेश साहनी की मौजूदगी में उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बांध बनाकर या अन्य उपाय के माध्यम से कटान को रोकने का पूरा प्रयास किया जाएगा। किसी भी प्रकार से जन-धन की हानि नहीं होने दिया जाएगा। खैरी शीतल प्रसाद के रामकुमार, इंद्रमणि, रामप्रकाश, राम उजागिर, राम हरीश आदि ग्रामीणों ने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की है।