फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The exam will be conducted in five days and the result will be declared

Siddharthnagar News: पांच दिन में परीक्षा करा घोषित करेंगे परिणाम

Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The exam will be conducted in five days and the result will be declared
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। पांच दिन में ही परिषदीय विद्यालय में परीक्षा संपन्न करवाकर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस बार परीक्षा का परिणाम घोषित करते समय अभिभावकों को भी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएंगी।
छूटे पाठ्यक्रम को पूरा करवाने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। शनिवार तक सभी विद्यालय में प्रश्नपत्र भेज दिए जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद 29 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित कर सभी छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 11:30 तक और द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 बजे तक होगी। सभी ब्लॉक के बीईओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि नियमानुसार बच्चों की परीक्षा कराएं। कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर होगा। इसके अलावा कक्षा एक, दो, तीन, चार, पांच, छह व सात की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो की गणित की परीक्षा 24 मार्च प्रथम पाली और कक्षा तीन की गणित की 24 मार्च को प्रथम पाली में होगी। द्वितीय पाली में संस्कृत, उर्दू का पेपर होगा। कक्षा चार, पांच, छह का प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू, कक्षा सात व आठ का प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed