फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The doctor gave information to the animal parents

Siddharthnagar News: चिकित्सक ने पशुपालकों को दी जानकारी

Fri, 19 May 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
The doctor gave information to the animal parents
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के पत्ते पुर में आयोजित गोष्ठी में पशुपालकों को जानकारी देते डॉ. बलराम चौर
पकड़ी बाजार/जोगिया। सूखे खेत की चरी खिलाना पशुओं के लिए हानिकारक होता है। यह जानकारी पशु चिकित्साधिकारी जोगिया डॉ. बलराम चौरसिया ने फत्तेपुर गांव में आयोजित पशुपालक गोष्ठी में दी। उन्होंने ने कहा कि तेज गर्मी से पानी के कमी के कारण चरी घास झुलस जाती है। चरी में मौजूद पोषक तत्व जहरीला हो जाता है। ऐसी घास को खाते ही पशु को बेचैनी, कंपकपी, मुंह से सफेद झाग आता है। समय पर ध्यान न दें तो पशु की मौत हो सकती है। चरी खाने के बाद ऐसा लक्षण मिले तो पशु चिकित्सक की सलाह से सोडियम थायोसल्फेट की 60 ग्राम मात्रा एक लीटर ठंडे पानी घोल बना कर पिलाने से पशु को आराम मिल जाता है। बचाव के लिए खेत को पानी देते रहें, सूखने न दें। इस दौरान पशुपालक रामराज, किवलावती, कमलालती, गीता, जोखन, रीता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed