फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The death toll in the accident is four

हाईवे पर हादसे में मरने वालों की संख्या हुई चार

Tue, 06 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The death toll in the accident is four
हादसे में मरने वालों की संख्या हुई चार
विज्ञापन

दुर्घटना में मरने वाले तीसरे व्यक्ति की भी हुई शिनाख्त
करही मस्जिदिया के पास देर रात हुआ था हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एनएच-233 पर करही मस्जिदिया गांव के पास सोमवार हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। वहीं एक अज्ञात की भी शिनाख्त हो गई। पांच घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
क्षेत्र बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित करही मस्जिदिया गांव में सोमवार रात सड़क पर खड़ी ट्रक में सवारियों से भरी तेज रफ्तार बोलरो पीछे से टकराकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार मिठवल ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी तेज बहादुर, खेसरहा थानाक्षेत्र छितौनी गांव निवासी सुग्रीव शर्मा की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसकी शिनाख्त जोगिया थाना क्षेत्र के डमरिया गांव निवासी रामदुलारे शर्मा (35) के रूप में की गई। गंभीर रूप से दो घायलों में एक खेसरहा थानाक्षेत्र के बेलौहा गांव निवासी सूरज की देर रात इलाज के लिए बस्ती ले जाते समय मौत हो गई है। मृतकों में सुग्रीव शर्मा और रामदुलारे दोनों सगे साढू थे। अब मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। कोतवाली पुलिस ने तीन मृतकों का शव रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सूरज का शव मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बड़े पिता की अस्थियां लेकर गया था सुग्रीव
हादसे में चली गई जान, परिवार के लोग बेहाल
उदयभान पाठक
खेसरहा। हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक विपत्ति से परिवार को छुटकारा मिला नहीं था कि दूसरा सदमा दे दिया। सुग्रीव बड़े पिता की अस्थियां लेकर अयोध्या गया था। उसे क्या पता था कि आज वह भी हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़ जाएगा। खेसरहा थानाक्षेत्र में स्थित छितौनी गांव में जब मौत की खबर मिली तो बड़े पिता के कर्म की तैयारी में जुटे परिवार के सदस्य सन्न हो गए। उन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। खबर सुनने के बाद परिवार के लोग अस्पताल के लिए रात में ही निकल गए। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को लाश गांव पहुंचने के बाद पूरा गांव रो पड़ा। परिजनों को रोता हुआ देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही थीं। वहीं बेलौहा निवासी सूरज (22) अपने चाचा राजकुमार के साथ ट्रक का सामान लेकर फैजाबाद से लौट रहा था। तभी बांसी-बस्ती मार्ग पर करही मस्जिदिया चौराहे के पास टैक्सी ट्रक में भिड़ गई, जिसमें सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के लिए बस्ती ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने लखनऊ के लिए रेफर किया, लेकिन सूरज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा है। इसी तरह क्षेत्र के सप्तीनानकार निवासी घिसियावन गांव से एक व्यक्ति के दाह संस्कार शामिल होने के बाद उसी जीप से बांसी लौट रहा था। दुर्घटना में काफी चोट लग जाने से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed