{"_id":"5803adc64f1c1bf62d290ce7","slug":"the-death-of-the-young-man-villagers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव के पास रविवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक लकड़ी काटने का काम करता था। घटना से गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर नौगढ़-शोहरतगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। करीब 25 मिनट तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंची सदर व जोगिया पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
सदर थाना क्षेत्र के मरसठवा गांव निवासी श्याम लाल का पुत्र मोल्हू (35) लकड़ी काटने का काम करता था। रविवार को वह किसी काम से जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पांडेय गांव में आया था। इस बीच वह सनई-शोहरतगढ़ मार्ग से होकर गुजर रही 11 हजार वोल्ट बिजली के चपेट में अज्ञात कारणों से आ गया। जब तक लोग बिजली विभाग को आपूर्ति बंद करने के लिए सूचित करते युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए शव को सड़क पर रखकर नौगढ़-शोहरतगढ़ मुख्य मार्ग को जाम लगा दिया।
आर्थिक सहायता की मांग करते हुए विभागीय अफसरों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उनका कहना था कि विभागीय लापरवाही से यह घटना हुई है। ढीले तारों को दुरुस्त किया गया होता तो ऐसी नौबत नहीं आती। जाम की सूचना पर सदर एसओ शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सदर व जोगिया पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जोगिया ईश्वरचंद प्रधान ने बताया कि वह बस्ती मूर्ति विसर्जन में ड्यूटी पर हैं। शव को पीएम के लिए भेजा जाएगा।