{"_id":"64c29e8d875b3c7e81059fb4","slug":"the-dead-body-of-the-infant-was-removed-from-the-grave-on-the-orders-of-the-dm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-2142-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शिशु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया शिशु का शव
Thu, 27 Jul 2023 10:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के गोबरहिया कब्रिस्तान एक महीने का मृतक नवजात शिशु का शव कब्र से निकलवाते एसडीएम।
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बे के रमजान गली निवासी महिला की तहरीर पर नवजात शिशु का मौत का कारण जानने के लिए थाने पर तहरीर देकर पोस्टमार्टम के लिए गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर शोहरतगढ़ पुलिस बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रदीप कुमार यादव व मृतक शिशु के मां की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शोहरतगढ़ कस्बे के रमजान गली निवासी शबनम पत्नी नफीस ने 23 जुलाई को शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पति 15 दिन पहले उसके मायका गोल्हौरा थाना के गोल्हौरा गांव उसे छोड़ आए। आपसी झगड़े की वजह से पति नफीस उसके एक माह के नवजात शिशु को अपने साथ लेकर शोहरतगढ़ घर चले आए। 22 जुलाई को मेरे नवजात शिशु की बिना कारण मौत हो गई। उसके बाद मेरे पति व उनके परिजन मिलकर शिशु को ले जाकर कब्रिस्तान में दफन कर दिया। जिसकी कोई जानकारी उसे नही दी। 23 जुलाई को उसे सूचना मिली। उसने आरोप लगाया कि मेरे पुत्र को मेरे पति व परिजन ने उसे मार डाला होगा। डीएम के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एसडीएम प्रदीप कुमार यादव व मृतक शिशु की मां शबनम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर पंचनामा करके, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसडीएम प्रदीप कुमार बताया कि महिला के आरोप के आधार पर डीएम के आदेश पर शव को कब्र से निकलवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।