फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The dead bodies were cremated, the woman discharged from the hospital.

Siddharthnagar News: शवों का हुआ अंतिम संस्कार, महिला की अस्पताल से छुट्टी

Mon, 21 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
The dead bodies were cremated, the woman discharged from the hospital.
तुलसियापुर। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के चरिगहवा नाले में शुक्रवार की रात देवी पाटन मंदिर से मुंडन करवाकर श्रद्धालुओं से भरी बस के पलटने के बाद तीनों मृतकों का शनिवार की देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, हादसे में घायल कमलावती को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने कम बात करने की सलाह दी है। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के पैकी निवासी अजय शर्मा (13) व मोहनकोला निवासी गामा (65) का बानगंगा नदी और ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के खुरहुरिया निवासी मंगनी (55) का संसरी में चरिगहवा नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पीएम करवाकर लाश शनिवार को देर सायं गांव में लाया गया। नदी के तट पर गामा को लाश का उनके बड़े पुत्र राजेंद्र पासवान ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

वहीं, कुछ ही दूरी पर अजय शर्मा की लाश को मिट्टी में दफन किया गया। बानगंगा नदी के तट पर दो-दो लाशों का अंतिम संस्कार होते देख परिजनों व रिश्तेदारों के मौजूद क्षेत्रीय लोगों में शायद ही कोई ऐसा रहा हो, जिसकी आंखें नम हुई हो।
विज्ञापन

यही हाल संसरी-करुआ के बीच चरिगहवा नाले के तट पर मृतक मंगनी के अंतिम संस्कार का भी रहा। वहां मृतक के बड़े पुत्र सत्यराम गौतम ने पिता की चिंता को दाह-संस्कार किया। इस दौरान भी मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। मृतक गामा की पत्नी कमलावती को मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों ने उसकी हालत में सुधार होने के बाद उसे घर भेज दिया है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed