फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The day was spent with the help of room heater and bonfire

Siddharthnagar News: रूम हीटर और अलाव के सहारे कटा दिन

Fri, 06 Jan 2023 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
The day was spent with the help of room heater and bonfire
नगर पंचायत बिस्कोहर में सड़क के फुटपॉथ पर अलाव के सहारा खड़े राहगीर। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
रूम हीटर और अलाव के सहारे कटा दिन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नए वर्ष में ठंड का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में शुक्रवार को एक सप्ताह बाद भी धूप नहीं हुई। ठंड से बचने के लिए लोगों ने ज्यादातर समय घरों में हीटर और अलाव के सामने ही बिताया। गलन ऐसी रही कि बाइक से कुछ दूर जाने के बाद ही हाथ सुन्न हो जा रहे हैं। कम कोहरा के बीच अच्छी दृश्यता होने के बाद भी लोग वाहन धीमी गति से ही चला रहे हैं।
शुक्रवार का दिन जिले के लिए लगातार तीसरा अति शीत दिवस रहा। बुधवार से शुरू हुए इस सिलसिले से लोग काफी परेशान हैं। एक स्थान पर कुछ देर खड़े रहने वाले लोग अलाव की तलाश करने लग रह हैं। घरों में रूम हीटर, ब्लोवर व पानी गर्म करने वाले रॉड के सहारे लोग ठंड से बच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को भी मौसम काफी ठंडा रहा।
विज्ञापन

ठंड ने ठिठुराया, सड़कों पर सन्नाटा
जोगिया। ठंड के कारण शुक्रवार को जोगिया इलाके में दिन भर सन्नाटा छाया रहा। कम ही लोग घरों से बाहर निकले और जरूरी काम कर जल्द से जल्द घरों को लौट गए। जोगिया चौराहे पर दुकान करने वालों ने बताया कि ठंड से लोगों का आवागमन नहीं हो रहा है। इस कारण कारोबार पर असर पड़ रहा है। व्यापार मंडल जोगिया के अध्यक्ष रवि जायसवाल ने बताया कि ठंड के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार का दिन होने के बाद भी लोगों की आवक कम ही रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed