फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The crowd increased due to people coming from outside on Holi.

Siddharthnagar News: -होली पर बाहर से आए लोग तो बढ़ गई भीड़

Sun, 24 Mar 2024 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
The crowd increased due to people coming from outside on Holi.
- ट्रेन से उतरने के बाद लेना पड़ा ई-रिक्शा
विज्ञापन


- होली पर रोडवेज और रेलवे स्टेशन दोनों जगह आने वालों की संख्या रही अधिक

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। होली पर घर आने वालों की संख्या अधिक दिखी। रोडवेज और सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक दिखी। हालांकि रोडवेज बस पर जाने वाले यात्री भी कम नहीं रहे। लखनऊ रूट पर दोपहर तक छह बस निकल चुकी थीं। स्पेशल बस चलाए जाने से यात्रियों को सीट के लिए कोई परेशानी नहीं हुई। रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर से आने वाली ट्रेन से यात्री तो काफी संख्या में उतरे, लेकिन चढ़ने वालों की संख्या कम रही। ट्रेन और बस से उतरने के बाद लोग ई-रिक्शा का सहारा लेकर घर जाने के लिए निकलते हुए नजर आए।

होली त्योहार पर यहां से जाने वालों की संख्या ठीकठाक रहती है। शनिवार सुबह से शाम तक ट्रेन और रोडवेज बस से लोग तेजी से निकले। इसलिए बसों में भीड़ रही देखी गई। लखनऊ रूट पर छह बस अतिरिक्त भेजी गई, तो दिल्ली रूट पर दो अतिरिक्त बसें भेजी गई थीं। वहीं, गोरखपुर रूट पर लोकल की कई बसों को भेजा गया। क्योंकि यहां से सवारी निकलने के साथ ही गोरखपुर से विभिन्न स्थानों से आने वालों की संख्या अधिक थी। इसलिए गोरखपुर रूट पर बसों का फेरा बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में रोडवेज बस अड्डा में देखा गया तो जाने वालों की संख्या कम थी, लेकिन आने वाले लोग अधिक रहे। रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ रूट पर कई बसें भेजी गईं। क्योंकि वहां जाने वाली बसें शाम को लौट सकती थीं, जिससे उधर से भी पर्याप्त यात्री मिल जाते हैं। इसी प्रकार गोरखपुर रूट पर भी मांग के अनुसार बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में गोरखपुर से आई सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर रुकी गोतमी एक्सप्रेस से उतरने वाले अधिक थे। हालांकि यहां से चढ़ने वाले अन्य दिनों की तुलना में कम दिखे। हालांकि ई- रिक्शा वालों की चांदी रही। उन्हें सवारी भी मिली और बुकिंग भी। क्योंकि रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण लोकल रूट पर बस और अन्य साधन कम चलते हैं। इसलिए अधिक किराया देकर लोगों को बुकिंग करके घर जाना पड़ा। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर उतरे अमित कुमार दिल्ली में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि होली-दिवाली पर घर आते हैं। घर से कोई नहीं आया, इसलिए कोई साधन बुक करके जाएंगे। वहीं, कई लोग ई- रिक्शा से लोकल रूट पर निकलते हुए दिखे।
---------
मांग के हिसाब से रूट पर बसें भेजी जा रही हैं। यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए, इसका ध्यान रखा जा रहा है।

-पवन गंगवार, एआरएम, सिद्धार्थनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed